Methi Pulao Recipe: पुलाव हमेशा से ही लोगों की पसंदीदा डिश रही है क्योंकि यह हल्का, जल्दी बनने वाला और हर उम्र के लोगों को पसंद आने वाला होता है. मेथी पुलाव, इसका हेल्दी और स्वादिष्ट वर्जन है, जो खासकर घरों में त्योहार, खास मौके या रोजाना खाने में बनाया जाता है. इसमें मेथी की हल्की खुशबू और चावल का स्वाद इसे खाने में बहुत ही खास बनाते हैं. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि घर पर बनता खाना सभी को खुश कर दे और खाने में हल्का, टेस्टी और हर किसी को पसंद आए, तो यह मेथी पुलाव रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है.
मेथी पुलाव बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है ?
पुदीना – कुछ पत्तियां
धनिया – कुछ पत्तियां
नारियल – 2 चमच
मिर्च – 3
अदरक – 1 इंच
तेल – 2 चमच
तेज पत्ता – 2
काली इलायची – 1
लौंग – 1/2 छोटी चमच
दालचीनी – 1 इंच
सौंफ – 1 छोटी चमच
जीरा – 1 छोटी चमच
प्याज (कटा हुआ) – 1
लहसुन का पेस्ट – 1 छोटी चमच
गरम मसाला – 1 छोटी चमच
धनिया पाउडर – 1/2 छोटी चमच
मटर – 2 चमच
टमाटर (कटा हुआ) – 1
मेथी – 1 गुच्छा
नमक – 1 छोटी चमच
पानी – 2 कप
बासमती चावल (20 मिनट भिगोए हुए) – 1 कप
नींबू का रस – 2 छोटी चमच
घी – 1 छोटी चमच
मेथी पुलाव बनाने की विधि क्या है?
1. मेथी पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी के जार में थोड़ा पुदीना, थोड़ा धनिया, 2 चमच नारियल, 3 मिर्च और 1 इंच अदरक लें. इसमें थोड़ा पानी डालें और चिकना पेस्ट पीसकर अलग रख दें.
2. फिर एक बड़ी कड़ाही में 2 चमच तेल गरम करें और उसमें 2 तेज पत्ता, 1 काली इलायची, 1/2 छोटी चमच लौंग, 1 इंच दालचीनी, 1 छोटी चमच सौंफ और 1 छोटी चमच जीरा डालें और धीमी आंच पर खुशबू आने तक भूनें.
3. अब इसमें 1 कटा हुआ प्याज और 1 छोटी चमच लहसुन का पेस्ट डालें और प्याज के सुनहरा होने तक भूनें. फिर आंच धीमी रखें और 1 छोटी चमच गरम मसाला और 1/2 छोटी चमच धनिया पाउडर डालकर मसाले की खुशबू आने तक भूनें.
4. इसमें तैयार किया हुआ मसाला पेस्ट डालें और अच्छे से पकाएं. फिर 2 चमच मटर, 1 कटा टमाटर, 1 गुच्छा मेथी और 1 छोटी चमच नमक डालें और धीमी आंच पर मसाले के खुशबूदार होने तक भूनें.
5. अब इसमें 2 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें. फिर 1 कप भीगे हुए बासमती चावल, 2 छोटी चमच नींबू का रस और 1 छोटी चमच घी डालकर फिर से अच्छी तरह मिलाएं.
6. लास्ट में कड़ाही को ढककर 20 मिनट तक या चावल पकने तक धीमी आंच पर पकाएं. फिर चावल को हल्के हाथ से फुलाएं और मेथी पुलाव को रायते के साथ परोसें और एन्जॉय करें.
ये भी पढ़ें: Methi Malai Paneer Recipe: क्रीमी स्वाद और मेथी की खुशबू से भरपूर, घर पर बनाएं होटल जैसा मेथी मलाई पनीर
ये भी पढ़ें: Shengole Recipe: घर पर बनाएं टेस्टी और पारंपरिक महाराष्ट्रीयन डिश शेंगोले, जानें बनाने का आसान तरीका
