Besan Oats Pancake Recipe: ना के बराबर तेल से मिनटों में बनाएं बेसन ओट्स पैनकेक, सुबह के ब्रेकफास्ट का परफेक्ट और हेल्दी ऑप्शन

Besan Oats Pancake Recipe: अगर आप हर दिन ब्रेकफास्ट में एक ही तरह की चीज खाकर बोर हो गए हैं तो बेसन ओट्स पैनकेक आपके लिए परफेक्ट डिश है जिसे आप ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाना आसान है और यह सभी को पसंद भी आता है.

Besan Oats Pancake Recipe: हम सुबह के नाश्ते में क्या खाते हैं इसका सीधा असर हमारे पूरे दिन पर पड़ता है. अगर हम सुबह कुछ अच्छा खाते हैं तो हमारे शरीर में पूरे दिन एनर्जी रहती है और साथ ही आप अंदर से खुश भी रहते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो एक ही तरह का ब्रेकफास्ट खाकर बोर हो चुके हैं. आज हम आपको एक बेहद ही टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बनाना काफी आसान है और यह परिवार के सभी सदस्यों को काफी ज्यादा पसंद भी आता है. आज हम जिस रेसिपी के बारे में बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि बेसन ओट्स पैनकेक है. यह न केवल खाने में लाजवाब है बल्कि इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

बेसन ओट्स पैनकेक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • बेसन – 1 कप
  • ओट्स पाउडर – आधा कप, आप चाहें तो ओट्स को ग्राइंडर में पीस भी सकते हैं
  • दही – एक चौथाई कप
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक का पेस्ट – आधा टीस्पून
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – एक चौथाई टीस्पून या फिर ऑप्शनल
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत के अनुसार घोल बनाने के लिए
  • तेल – सेंकने के लिए
  • धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून बारीक कटी हुई

यह भी पढ़ें: Mysore Chutney Recipe: नारियल, इमली और गुड़ से बनी मैसूर चटनी बोरिंग पराठे को भी बना देगी स्पेशल, जानें मिनटों में बनने वाली आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Sabudana Malai Kheer Recipe: बच्चों को खुश करना हो या फिर हो त्योहारों को खास बनाना, साबूदाना मलाई खीर खिलाकर जीत लें सभी का दिल

बेसन ओट्स पैनकेक बनाने की आसान रेसिपी

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन और ओट्स पाउडर डालें और इसमें दही, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अदरक का पेस्ट डालें. धीरे-धीरे पानी डालकर एक स्मूद और थोड़ा गाढ़ा घोल तैयार करें.
  • इसके बाद इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालें और इस बात का ख्याल रखें कि सब कुछ अच्छी तरह से मिक्स हो जाए.
  • अब एक नॉन-स्टिक तवा या पैन को गरम करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं.
  • इसके बाद पैन पर घोल का एक लड्डू डालें और हल्का गोल फैलाएं. इसे मीडियम आंच पर सेंकें और जब यह एक साइड से गोल्डन हो जाए, तो पलटकर दूसरी साइड भी सेंक लें. दोनों तरफ से क्रिस्पी और गोल्डन होने पर इसे प्लेट में निकाल लें.
  • गर्मागर्म बेसन ओट्स पैनकेक को ग्रीन चटनी, टोमैटो सॉस या दही के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Pindi Chhole Recipe: बिना प्याज-लहुसन मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल अमृतसरी पिंडी छोले, फेस्टिवल्स और गेस्ट्स के लिए परफेक्ट डिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >