Ahoi Ashtami Recipe: अहोई अष्टमी के दिन देवी को जरूर भोग लगाएं स्वादिष्ट गुलगुले, फॉलो करें आसान रेसिपी

Ahoi Ashtami Recipe: अहोई अष्टमी पर अहोई माता को भोग लगाने के लिए बनाएं स्वादिष्ट गुलगुले. आसान स्टेप्स में घर पर जल्दी तैयार करें.

Ahoi Ashtami Recipe: अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को गुलगुले का भोग लगाया जाता है. इस दिन महिलाएं अपने संतान की लंबी उम्र, खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. अगर आप भी इस पावन अवसर पर देवी को भोग अर्पित करना चाहते हैं तो यह आसान और स्वादिष्ट गुलगुले की रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. तो आइए जानते हैं, कैसे आप घर पर जल्दी और आसान तरीके से स्वादिष्ट गुलगुले बना सकते हैं.

सामग्री

  • केला – ½ कप / 1 छोटा
  • शक्कर/गुड़ – 6 चम्मच
  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • सौंफ – 1 चम्मच
  • हरी इलायची – ¼ चम्मच (ऑप्शनल)
  • बेकिंग पाउडर – ½ चम्मच
  • पानी – 8–11 चम्मच
  • तेल – जरूरत अनुसार

विधि

  1. गुलगुले बनाने के लिए सबसे पहले कटे हुए केले और शक्कर को एक बड़े बाउल में डालें और कांटे या मैशर से अच्छे से मैश करें ताकि या स्मूद हो जाए. मैश करते समय शक्कर/गुड़ को लगातार मिलाएं ताकि वह पूरी तरह घुल जाए.
  2. अब इस मिश्रण में गेहूं का आटा, सौंफ, हरी इलायची पाउडर डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं.
  3. फिर इसमें आधा कप पानी डालकर बैटर तैयार करें और जरूरत पड़ने पर थोड़ा और पानी डालकर सही गाढ़ापन बनाएं. यह बैटर पकोड़े के बैटर से थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए ताकि तलने पर गुलगुले अच्छे से फूले.
  4. इसके बाद एक गहरी पैन में मीडियम आंच पर तेल गरम करें. जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तो चम्मच से बैटर डालें और मीडियम आंच पर दोनों तरफ सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तलते समय गुलगुलों को धीरे-धीरे पलटें ताकि वह टूटें नहीं.
  5. तले हुए गुलगुले किचन पेपर पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
  6. गरमा गरम गुलगुले अहोई अष्टमी के दिन देवी को भोग के रूप में अर्पित करें और फिर प्रसाद के रूप में खाएं.

गुलगुले बनाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री चाहिए?

गुलगुले बनाने के लिए मुख्य सामग्री में केला, शक्कर या गुड़, गेहूं का आटा, सौंफ, हरी इलायची पाउडर, नमक, बेकिंग पाउडर, पानी और तलने के लिए तेल शामिल हैं.

अहोई अष्टमी पर गुलगुले कैसे बनाएं?

अहोई अष्टमी पर गुलगुले बनाने के लिए सबसे पहले केले और शक्कर या गुड़ को अच्छे से मैश करें. फिर इसमें आटा, सौंफ, हरी इलायची पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद पानी डालकर सही गाढ़ापन बनाएं और मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तले.

ये भी पढ़ें: Jeera Biscuit Recipe: घर पर बनाएं बेकरी जैसा क्रिस्पी और स्वादिष्ट जीरा बिस्कुट, खाते ही मन खुश हो जाए

ये भी पढ़ें: Carrot Murabba Recipe: घर पर बनाएं स्वाद से भरपूर और हेल्दी गाजर का मुरब्बा, सिर्फ 5 मिनट में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >