PHOTOS: चंद्र ग्रहण को लेकर न हो परेशान, 28 अक्टूबर को भारत में लगने जा रहा Lunar Eclipse, जानें सूतक का समय

Chandra Grahan 2023 In India Date And Time: इस साल चंद्र ग्रहण को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही है. कई लोगों की माने तो 28 को यह ग्रहण लगने जा रहा है तो वहीं कुछ की माने तो 29 अक्टूबर को भारत समेत कई देशों में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. आइए जानते हैं भारत में चंद्र ग्रहण कब लगेगा, सूतक काल का समय.

Chandra Grahan 2023, Chandra Grahan 2023 In India Date And Time:इस साल चंद्र ग्रहण को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. कई लोगों की माने तो 28 और 29 अक्टूबर को भारत समेत कई देशों में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. जिसका असर कई राशियों पर भी देखने को मिलेगा, आइए जानते हैं भारत में चंद्र ग्रहण कब लगेगा, सूतक काल कब से शुरू हो जाएगा.

भारत में चंद्र ग्रहण

भारत देश में चंद्र ग्रहण इसी महीने 28 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मध्य रात्रि 01 बजकर 05 बजे से होगा और 02 बजकर 24 बजे तक रहेगा. यह चंद्र ग्रहण साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है जो कि मेष राशि में विराजमान रहेगा.

Also Read: PHOTOS: ये हैं भारत का ‘मिनी इजरायल’, जहां घूमने के लिए सबसे अधिक आते हैं यहूदी, देखें तस्वीरें

कौन-कौन से देश में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

गौरतलब है कि 29 तारीख को न लगकर 28 अक्टूबर 2023 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है.

Also Read: Karva Chauth 2023: करवा चौथ पर पत्नी को करना है खुश, तो घूमा ले आएं भारत के मिनी स्विट्जरलैंड

चंद्र ग्रहण न सिर्फ भारत में बल्कि एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, नॉर्थ अमेरिका समेत साउथ अमेरिका, हिंद महासागर, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा. जी हां आपने सही सुना, साल 2023 का चंद्र ग्रहण भारत समेत इन सभी देशों में भी देखाई देगा.

भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक समय

बताते चलें कि 2023 में चंद्र ग्रहण का सूतक काल ठीक 28 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट से शुरु हो जाएगा और रात 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. सूतक काल के समय सभी मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे.

Also Read: Karva Chauth 2023: क्या पीरियड्स में करवा की पूजा करनी चाहिए, जानें क्या कहता है नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >