PHOTOS: क्या आप उस मुगल बादशाह को जानते हैं, जिसकी मां और दादी दोनों हिंदू थीं

Shahjahan: क्या आप जानते हैं ऐसे मुगल बादशाह के बारे में जिसकी मां और दादी दोनों हिंदू थीं. आइए जानते हैं उस बादशाह के बारे में जिसने हिंदू मां की कोख से जन्म लिया था.

Shahjahan: भारत में करीब 200 साल तक मुगल बादशाहों ने शासन किया. सभी मुगल बादशाह के बारे में इतिहास में पढ़ाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसे मुगल बादशाह के बारे में जिसकी मां और दादी दोनों हिंदू थीं. आइए जानते हैं उस बादशाह के बारे में जिसने हिंदू मां की कोख से जन्म लिया था.

वो कौन सा मुगल बादशाह था जिसकी मां हिंदू थीं

हम आपको इस आर्टिकल में उस मुगल बादशाह के बारे में बताएंगे जिसकी मां और दादी दोनों हिंदू थीं. उस बादशाह का नाम शाहजहां हैं.  जी हां शाहजहां की माता का नाम जगत गोसाई था जो हिंदू राजपूत थीं और राठौड़ वंश के जोधपुर के राजा ऊदल के पुत्री थीं. इतना ही नहीं शाहजहां के पिता जहांगीर की मां भी हिन्दू थीं.

जगत गोसाई का बदल गया था नाम

इतिहास में बताया गया है कि शाहजहां की मां जगत गोसाई का नाम बदल कर मरियम उज्जमानी रखा गया था. बताया जाता है कि शाहजहां का तीन-चौथाई डीएनए (DNA) हिन्दू का था.

Also Read: Karva Chauth 2023: करवा चौथ पर पत्नी को करना है खुश, तो घूमा ले आएं भारत के मिनी स्विट्जरलैंड

अकबर ने शाहजहां का किया था पालन पोषण

माना जाता है कि अकबर को डर था कि हिंदू मां के द्वारा पालन पोषण करने से उसका झुकाव हिंदुओं की ओर न हो जाए, इसके लिए अकबर ने शाहजहां को अपने साथ रखने का फैसला किया. अकबर ने शाहजहां के पालन-पोषण की जिम्मेदारी रुकैया बेगम को दी थीं. लेकिन जब अकबर की मौत हो गई तो शाहजहां अपनी असली मां जगत गोसाई के पास लौट आया था.

शाहजहां की मां की कब हुई थीं मौत

बता दें कि शाहजहां की मां जगत गोसाईं की मौत 8 अप्रैल, 1619 को हुआ था. मां की मौत से शाहजहां पूरी तरह से टूट गया था. पूरे 21 दिन तक उसने अपनी मां के जाने का मातम मनाया था.

Also Read: दिवाली की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं लखनऊ की ये सबसे सस्ते मार्केट, जहां कम दाम में मिलते हैं ब्रांडेड कपड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >