DIY Night Cream: दिनभर बाहर रहने की वजह से अक्सर धूल-मिट्टी, तेज धूप और पॉल्यूशन हमारी स्किन की नमी को छीन लेते हैं, जिस वजह से चेहरा शाम होते-होते काफी ज्यादा बेजान दिखने लगता है. जब चेहरा थका हुआ और बेजान नजर आने लगता है, तो इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए अक्सर हम महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. ये प्रोडक्ट्स कई बार हमारी स्किन को फायदा पहुंचाते हैं, तो कई बार इनमें सिर्फ हमारे पैसे ही बर्बाद होते हैं.
अगर आप भी अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए सबकुछ ट्राय कर चुके हैं, लेकिन आपको कोई फायदा नहीं हुआ है, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम का है. आज हम आपको घर पर बनने वाली कुछ नाइट क्रीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल अगर आप हर रात सोने से पहले अपने चेहरे पर करने लगते हैं, तो अगली सुबह आपकी स्किन फ्रेश और ग्लोइंग जरूर दिखने लगेगी. इस आर्टिकल में बताए गए सभी क्रीम्स आपकी स्किन को सही नरिशमेंट देने का काम करते हैं, जिससे आपकी स्किन रात को सोते समय बेहतर तरीके से रिपेयर होती है. तो चलिए इन नाइट क्रीम्स को बनाने का सबसे आसान तरीका जानते हैं.
नाइट क्रीम का इस्तेमाल क्यों है जरूरी?
नाइट क्रीम हमारी स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करने का काम करती है. जब आप चेहरे पर इसे लगाते हैं, तो यह उसकी खोई हुई ग्लो को वापस लेकर आती है और साथ ही स्किन को इवन टोन भी देती है. जब आप रात के समय सो रहे होते हैं, तब ये नाइट क्रीम्स आपकी स्किन के अंदर तक जाकर उसे जरूरी नरिशमेंट देने का काम करती हैं. ऐसा होने की वजह से आपके चेहरे से दाग-धब्बे कम होते हैं, रिंकल्स नहीं आते हैं और साथ ही अगली सुबह चेहरे पर एक नेचुरल-सा ग्लो भी दिखाई देता है.
ये भी पढ़ें: महंगे सीरम पर खर्च करने से पहले घर पर बना लें यह कोलेजन जेल, कुछ ही हफ्तों में शीशे की तरह चमक उठेगी स्किन
एलोवेरा और आल्मंड ऑयल नाइट क्रीम
एलोवेरा और आल्मंड ऑयल से बना यह नाईट क्रीम आपकी स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है. अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो तरीका बहुत ही आसान भी है. इस नाईट क्रीम को बनाने के लिए आपको नीचे बताई गयी चीजों की जरूरत पड़ने वाली है.
यह नाइट क्रीम हर तरह की स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है और इसे बनाना बहुत ही आसान है.
- 2 चम्मच प्योर एलोवेरा जेल
- 1 चम्मच आल्मंड ऑयल
- 2 से 3 बूंदें गुलाब जल
- 1 विटामिन-E की कैप्सूल
नाइट क्रीम बनाने का तरीका
इस नाइट क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी में एलोवेरा जेल और ऑलमंड ऑयल निकाल लें. अब इसमें विटामिन-E कैप्सूल को काटकर उसका तेल डालें और साथ में गुलाब जल भी मिला लें. इन सभी चीजों को चम्मच से तब तक मिलाते रहें, जब तक कि यह एक हल्की और सॉफ्ट क्रीम जैसी न बन जाए. इसे किसी साफ कांच की डिब्बी में स्टोर करके रख लें और हर रात सोने से पहले चेहरे पर लगा लें.
ड्राय स्किन के लिए नारियल तेल और मलाई की नाइट क्रीम
अगर आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा ड्राय रहती है, तो इस नाईट क्रीम से बेहतर आपके लिए और कुछ भी नहीं होने वाला है. इस नाईट क्रीम को बनाने के लिए आपको नीचे बताई गयी चीजों की जरूरत पड़ेगी.
- 1 चम्मच नारियल का तेल
- 1 चम्मच ताजी दूध की मलाई
- 4 से 5 बूंदें गुलाब जल
नाइट क्रीम बनाने का तरीका
ड्राय स्किन से छुटकारा दिलाने वाली इस नाइट क्रीम को अगर आप घर पर बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले नारियल तेल और मलाई को एक साथ मिक्स करके अच्छे से फेंट लेना है. इसके बाद इसमें थोड़ा सा गुलाब जल डालकर दोबारा से मिक्स करना है. यह क्रीम आपकी ड्राय स्किन को रातभर में ही एकदम सॉफ्ट और ग्लोइंग बना देगी. इस बात का खास ख्याल रखें कि इस क्रीम में मलाई पड़ी है, इसलिए इसे 4 से 5 दिनों से ज्यादा इस्तेमाल न करें और हमेशा फ्रिज में ही स्टोर करके रखें.
ये भी पढ़ें: न होगी चिपचिपाहट, न ही निकलेंगे पिंपल्स, मॉनसून में दिनभर फ्रेश लुक के लिए सुबह उठते ही अपनाएं ये 5 स्किनकेयर हैक्स
दाग-धब्बे हटाने के लिए हल्दी और केसर की नाइट क्रीम
अगर आपके चेहरे पर मुंहासे के निशान, दाग-धब्बे या फिर सांवलापन है, तो इस नाईट क्रीम से बेहतर चॉइस आपके लिए कुछ और हो ही नहीं सकता है. हल्दी आपकी स्किन से बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है, जबकि केसर आपके चेहरे की रंगत को निखारता है. इस नाईट क्रीम को बनाने के लिए आपको नीचे बताई गयी चीजों की जरूरत पड़ेगी.
- 2 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल
- 3 से 4 केसर के धागे
- 1 चुटकी कस्तूरी हल्दी या घर की पिसी शुद्ध हल्दी
- 1 चम्मच ऑलिव ऑयल या जोजोबा ऑयल
- 1 चम्मच गुलाब जल
इस नाईट क्रीम को बनाने का तरीका
हल्दी और केसर से बनने वाले इस नाईट क्रीम को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच गुलाब जल में केसर के धागों को 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें. ऐसा करने से केसर अपना पूरा रंग छोड़ देता है. इसके बाद एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें और उसमें यह केसर वाला गुलाब जल डाल दें. अब इसमें एक चुटकी हल्दी और ऑलिव ऑयल मिलाकर अच्छे से फेंटें. जब यह एक चिकनी क्रीम बन जाए, तो इसे साफ डिब्बी में रख लें. यह बिना किसी चिपचिपाहट के स्किन में एब्जॉर्ब हो जाती है.
नाइट क्रीम लगाने का सही तरीका
अगर आप इन नाइट क्रीम्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको इसे सही तरीके से अपने चेहरे पर लगाना चाहिए. इन क्रीम्स को लगाने से पहले अपने चेहरे को किसी अच्छे फेस वॉश या फिर नॉर्मल पानी से ही अच्छी तरह धो लें. ऐसा करने से दिनभर की जमी गंदगी हट जाती है. इसके बाद चेहरे को तौलिए से सुखा लें. अब थोड़ी सी नाइट क्रीम लेकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और अपनी उंगलियों से हल्के हाथों से 2 से 3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें. मसाज करने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और क्रीम स्किन के अंदर आसानी से चली जाती है.
ये भी पढ़ें: क्या आपकी स्किन भी खो चुकी है अपना नेचुरल ग्लो? आज ही ट्राई करें नारियल से बना यह होममेड फेस स्क्रब
