DIY Hair Mask: महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स की हमेशा के लिए छुट्टी, सिर्फ 10 मिनट में असर दिखाते हैं घर पर बने ये नेचुरल हेयर मास्क

DIY Hair Mask: अगर आपके बाल ड्राई, कमजोर और बेजान हो गए हैं तो अब महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान घर पर बने हेयर मास्क के बारे में जो सिर्फ 10 मिनट में असर दिखाते हैं.

DIY Hair Mask: हर किसी की यह चाहत होती है कि उसके बाल हमेशा ही हेल्दी, मजबूत और शाइनी बने रहे, लेकिन लगातार बढ़ते तनाव, पॉल्यूशन और अनहेल्दी आदतों की वजह से हमारे बाल समय से पहले ही ड्राई और डैमेज्ड होने की वजह से टूटने लगते हैं. जब इस तरह की प्रॉब्लम्स होती है तो हम महंगे शैंपू, कंडीशनर और अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं. ये प्रोडक्ट्स कई बार काम तो करते हैं लेकिन कई बार सिर्फ हमारे पैसे और समय की बर्बादी का कारण बनते हैं. आपके समय और पैसे की बर्बादी न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घर पर बने हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. इन घरेलू हेयर मास्क की खासियत होती है कि ये सिर्फ 10 मिनट में ही आपके बालों पर असर दिखाने शुरू कर देते हैं. तो चलिए घर पर बने इन हेयर मास्क के बारे में विस्तार से जानते हैं जो आपके बालों को सिर्फ न्यूट्रिशन नहीं देते बल्कि उन्हें मजबूत और शाइनी बनने में भी मदद करते हैं.

अंडा और दही से बना हेयर मास्क

आपके बालों के लिए अंडे और दही से बना यह हेयर मास्क काफी ज्यादा फायदेमंद है. अंडे में प्रोटीन पाया जाता है जो आपके बालों को मजबूती देता है और दही आपके बालों को मॉइस्चराइज्ड करने में मदद करता है. इस हेयर मास्क को तैयार करने करने के लिए आपको 1 अंडा ले लेना है और उसमें 2 बड़े चम्मच में दही मिलाना है. इन सभी चीजों को मिक्स करके हेयर मास्क तैयार कर लें और फिर इसे डायरेक्टली अपने बालों पर लगा लें. 10 मिनट रखने के बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें. इस मास्क के इस्तेमाल से आपके बाल मजबूत होते हैं और साथ ही शाइनी भी बनते हैं.

यह भी पढ़ें: Hair Dyeing Tips: बालों को कलर कराने से पहले और बाद में कैसे रखें उनका ख्याल? स्टाइलिश दिखना है तो जरूर अपनाएं ये टिप्स

केले और शहद का मास्क

केले और शहद से बना ये हेयर मास्क भी आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. केले में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जबकि शहद आपके बालों को हाइड्रेशन देने का काम करता है. इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए आपको 1 पका हुआ केला लेना होगा और फिर उसे अच्छी तरह से मैश कर लेना होगा. एक बार अच्छे से मैश हो जाए तो फिर आपको इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना होगा. इस मास्क को अपने बालों में अच्छी तरह लगा लें. 10 मिनट सूखने दें और फिर अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लें. इस मास्क के नियमित इस्तेमाल से आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं और साथ ही ड्राइनेस की प्रॉब्लम भी खत्म होती है.

एलोवेरा और कोकोनट ऑइल मास्क

एलोवेरा का इस्तेमाल आपके स्कैल्प को ठंडक देता है जबकि, नारियल तेल आपके बालों को हेल्दी तरीके से ग्रो करने में मदद करता है. इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में 1 छोटा चम्मच नारियल तेल मिला लेना होगा. इसे अपने स्कैल्प पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर एक माइल्ड शैंपू से अच्छी तरह धो लें. रेगुलर इसके इस्तेमाल से आपके बाल सॉफ्ट बनते हैं और साथ ही फ्रिजी भी नहीं होते हैं.

यह भी पढ़ें: Hair Brushing Mistakes: कंघी करते समय ये गलतियां कर रही हैं आपके बालों को बर्बाद, सही तरीका जानकर रखें उन्हें हेल्दी और खूबसूरत

हल्दी और दही हेयर मास्क

अगर आपको स्कैल्प से जुड़ी कोई प्रॉब्लम है तो हल्दी और दही से बने इस हेयर मास्क का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. हल्दी में एंटी-इंफ्लेमटरी और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं तो स्कैल्प की हर प्रॉब्लम को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं. इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए 1 चम्मच हल्दी में 2 बड़े चम्मच दही मिक्स करें. अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो इसे अच्छी तरह से अपने बालों में लगा लें. 10 मिनट बाद अपने बालों को नॉर्मल पानी से ही धो लें.

एवोकाडो और हनी हेयर मास्क

अगर आपके बाल डैमेज हो गए हैं तो आपको इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके इस्तेमाल से आपके बालों को डीप कंडीशनिंग मिलती है और साथ ही हाइड्रेशन भी. इस मास्क को तैयार करने के लिए आपको 1 पके हुए एवोकाडो को अच्छी तरह से मैश करके उसमें 1 चम्मच शहद मिला देना है. इसे बालों पर लगाने के बाद 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर एक माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें.

यह भी पढ़ें: Hair Fall Solution: सिर्फ 15 दिनों में कंघी और तकिये पर बालों का दिखना होगा कम, हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >