DIY Face Cream: हर किसी की चाहत होती है कि उसकी त्वचा दिनभर फ्रेश और निखरी दिखे. लेकिन मार्केट की महंगी क्रीम अक्सर भारी और केमिकल्स से भरी होती हैं, जो स्किन को लंबे समय में नुकसान भी पहुंचा सकती हैं. ऐसे में घर पर बनी हुई DIY फेस क्रीम आपके लिए बेस्ट हो सकता है. इसे आसानी से आप घर में बना सकते हैं और अपनी रोजाना की स्किन रूटीन में शामिल कर सकते हैं. इस DIY फेस क्रीम को बनाने का तरीका शालिनी में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @homeandlifestylewithshalini पर बताया है.
फेस क्रीम बनाने के लिए क्या चाहिए?
- देशी घी – 2 चम्मच
- एलोवेरा जेल (मार्केट वाला) – 2 चम्मच
- गुलाब जल – 1 चम्मच
- विटामिन E तेल – 2–3 ड्रॉप्स (ऑप्शनल)
फेस क्रीम बनाने का तरीका क्या है?
- सभी सामग्री को एक बाउल में डालकर अच्छे से फेंटें जिससे ये थोड़ा फ्लफी जेल-क्रिम जैसा टेक्सचर बन जाए.
- अब इसे एयरटाइट कंटेनर डालकर फ्रिज में स्टोर करें. इससे क्रीम चिपचिपी नहीं होगी और लगाने के बाद आपको हल्का महसूस होगा.
फेस क्रीम कैसे इस्तेमाल करें?
- रात को फेस वॉश के बाद आप थोड़ी मात्रा में बनाया हुआ क्रीम लेकर हल्के सर्कुलर मोशन में चेहरे पर लगाकर मसाज करें. इसे ओवरनाइट लगाकर छोड़ दें.
- सुबह नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें.
फायदा क्या है?
- घी – चेहरे को डीप हाइड्रेशन और ग्लो देता है.
- एलोवेरा – त्वचा को आराम पहुंचाता है और लाइट हाइड्रेट करता है.
- गुलाब जल – स्किन टोन सुधारने में मदद करता है.
- विटामिन E – एंटी-एजिंग सपोर्ट देता है
- नेचुरल ग्लो – रोजाना इस्तेमाल से त्वचा हेल्दी, सॉफ्ट और नेचुरली रेडियंट दिखती है.
- फाइन लाइन और झुर्रियां कम करता है – घी में विटामिन A और E होने की वजह से स्किन की इलास्टिसिटी बेहतर होती है.
यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स
यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
