Diwali 2022 Shagun Totke: दिवाली की रात जुआ खेलना सही या गलत, जानें पूरी सच्चाई

Diwali 2022 Shagun Totke: दिवाली का त्योहार इस साल 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा. दिवाली के रात कई तरह के उपाय किए जाते हैं. बदलते वक्त के साथ ये परंपराएं भी बदली लेकिन आज भी कई लोग दिवाली की रात जुआ खेलते नजर आते हैं. आइए जानें दिवाली की रात जुआ खेलना सही है या गलत, और ये परंपरा कैसे शुरू हुई.

Diwali 2022 Shagun Totke: दिवाली का त्योहार आने ही वाला है. इस साल ये त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा. धन धान्य के लिए मां लक्ष्मी और विघ्नों को हरने वाले गणपति की पूजा की जाती है. दिवाली के रात कई तरह के उपाय भी किए जाते हैं. वहीं कई ऐसी परंपराएं हैं जो सदियों से चली आ रही हैं. इनमें से एक है जुआ खेलने की परंपरा. हालांकि बदलते वक्त के साथ ये परंपराएं भी बदली लेकिन आज भी कई लोग दिवाली की रात जुआ खेलते नजर आते हैं. हालांकि जुआ खेलाना सामाजिक बुराई मानी जाती है और सरकार ने इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन इस दिन जुआ खेलने की परंपरा सदियों से चली आ रही है.

कई ज्योतिषाचार्यों की मानें तो दिवाली की रात जुआ खेलने की परंपरा काफी पुरानी है. घर में मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद परिवार के ही सभी लोग आपस में जुआ खेलते हैं. इसलिए दिवाली पर खेलते हैं जुआ

जानें इस परंपरा के बारे में

दीपावली की रात जुआ खेलना इसलिए शुभ है क्योंकि कार्तिक मास की इस रात को भगवान शिव और माता पार्वती ने चौसर खेला था. जिसमें भगवान शिव हार गए थे. तभी से दिवाली की रात जुआ खेलने की परंपरा जुड़ गई. हालांकि इस बारे में कई ठोस तथ्य किसी भी ग्रंथ में देखने को नहीं मिलता, यह केवल धार्मिक मान्यताएं हैं.

ये है मान्यता

कहा जाता है कि दीपावली की रात शगुन की रात मानी जाती है और इसमें माता लक्ष्मी का घर आने के लिए आह्वान किया जाता है. मान्यता है कि दिवाली की रात जुआ खेलना सालभर हार-जीत का संकेत माना जाता है और इस रात जुए में जो जीतता है, उसका भाग्य सालभर चमकता रहता है.

जुआ खेलते समय इन बातों का रखें ध्यान

दीपावली की रात अगर आप जुआ खेल रहे हैं तो यह ध्यान रखना चाहिए कि यह केवल एक खेल है, जो केवल एक रात के लिए शगुन के तौर पर खेला जाता है. एक सर्वे में मिली जानकारी के अनुसार, जुआरी सहसे पहले दिवाली की रात जुआ खेलते हैं और फिर उनको धीरे-धीरे लत लग जाती है. इसलिए इस खेल का अपने ऊपर कोई प्रभाव ना पड़ने दें. महाभारत से लेकर कई ऐसे समय आए हैं, जब जुए से काफी कुछ खोया गया है. इसलिए जुआ खेलना गलत माना गया है, क्योंकि इसकी लत और भी खतरनाक हो सकती है.

दिवाली की तिथि को लेकर ना हों कंफ्यूज

इस साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्टूबर दोनों दिन पड़ रही है. लेकिन 25 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो रही है. वहीं 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होगी. 24 अक्टूबर को निशित काल में भी अमावस्या तिथि होगी. इसलिए इस साल 24 अक्टूबर को ही पूरे देश में दीवाली का पर्व मनाया जाएगा.

डिस्क्लेमर : हम किसी भी तरह से सट्टा / जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं. इस लेख काे यहां प्रकाशित करने का मकसद आपको केवल जानकारियों से अपडेट रखना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >