घर में फोटो फ्रेम कहां लगाएं? डॉ. जय मदान के अनुसार सही दिशा चमका सकती है आपकी किस्मत

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में परिवार की तस्वीरें किस दिशा में लगानी चाहिए? जानिए डॉ. जय मदान के बताए आसान नियम, जो रिश्तों में मजबूती, घर में सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में स्थिरता ला सकते हैं.

Direction for Family Photos As Per Vastu Shastra: वास्तु एक्सपर्ट डॉ. जय मदान के अनुसार हमारा घर हमारे मन, विचारों और व्यक्तित्व का प्रतिबिंब भी होता है. घर में रखी हर एक चीज एनर्जी को प्रभावित करती है, खासकर जब हम फोटो फ्रेम की बात करते है. डॉ. जय मदान बताती हैं कि फोटो फ्रेम सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं होते, बल्कि उनकी सही दिशा में लगाना रिश्तों की मजबूती और पर्सनल डेवलपमेंट को प्रभावित कर सकती है. वही अगर फोटो सही दिशा में लगाए जाएं तो घर में पोजिटिव एनर्जी, हैप्पीनेस और ग्रोथ के नए रास्ते खुल सकते हैं.

फोटो फ्रेम से जुड़ी महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स (Direction for Family Photos As Per Vastu Shastra)

वास्तु के अनुसार फोटो फ्रेम

1.स्पेशल वन्स की तस्वीरें रखें दक्षिण-पश्चिम दिशा में

  • परिवार, जीवनसाथी या करीबी रिश्तेदारों की तस्वीरें South-West (दक्षिण-पश्चिम) दिशा में लगानी चाहिए.
  • यह दिशा पृथ्वी तत्व से जुड़ी मानी जाती है.
  • इससे रिश्तों में स्थिरता, भरोसा और मजबूती बढ़ती है.

2. दोस्तों और खुशियों वाली तस्वीरें रखें विकास की दिशा में

  • दोस्तों, मस्ती के पलों या प्रभावशाली लोगों के साथ ली गई तस्वीरें प्रगति या प्रकाश की दिशा में लगानी चाहिए.
  • यह दिशा सफलता, प्रसिद्धि और नए अवसरों से जुड़ी मानी जाती है.
  • ऐसी तस्वीरें लगाने से करियर ग्रोथ और सामाजिक पहचान बढ़ने की संभावना मानी जाती है.

3. फोटो फ्रेम सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं, ऊर्जा का स्रोत हैं

हर फोटो एक भावना और याद को दर्शाती है.सही दिशा में लगाने से यह ऊर्जा सकारात्मक प्रभाव डालती है. गलत दिशा में लगाने से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता.

यह भी पढें: घर में जरूर रखें ये 4 चीजें, बढ़ेगी तरक्की, शांति और पॉजिटिविटी – वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जय मदान की खास टिप्स

यह भी पढें: Vastu Tips for Home by Sadhguru: वास्तु अनुसार घर सजाने के सद्गुरु के खास टिप्स, दूर होगी नेगेटिविटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >