Dhaniya-Achar Chutney: चटनी चाहे किसी भी चीज की हो, खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए बस आधा चम्मच ही काफी होता है. किसी दिन साधारण खाना बना हो लेकिन थाली में अगर थोड़ी सी चटनी मिल जाए तो उस खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. सीधी सी बात है कि चटपटी चटनी का हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने में अहम योगदान होता है. हम आपको आज धनिया और आम के अचार वाली चटनी बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं. इसे आप घर में बच्चे से लेकर बड़ों की थाली में भी परोस सकते हैं. इस चटनी का टेस्ट इतना लाजवाब होता है कि आप उंगलियां चाटने को मजबूर हो जाएंगे. चलिए अब आपको हरे धनिया पत्ती और अचार की चटपटी चटनी बनाने की रेसिपी बताते हैं.
धनिया-अचार चटनी बनाने की सामग्री
- हरा धनिया – 1 कटोरी
- आम का अचार- 3
- हरी मिर्च – 4
- लहसुन की कलियां – 8
- अदरक – 1 इंच
- नमक – स्वादानुसार
यह भी पढ़ें: Pudina Chutney Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, बस बना लें स्वाद और पोषण से भरपूर पुदीना चटनी
धनिया-अचार की चटनी बनाने की विधि
- इस चटनी को बनाने के लिए आप पहले हरी धनिया, पकी हुई लहसुन, थोड़ी सी अदरक और हरी मिर्च को साफ कर लें.
- अब इन सभी को आप मिक्सी में डाल कर ऊपर से बिना गुठली वाली अचार और स्वादानुसार नमक मिला लें.
- फिर इन सभी को मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें.
- इसके बाद आप इस चटनी को एक कटोरी में डालकर उसमें थोड़ा सरसों तेल भी मिला दें.
- इस चटनी को आप चावल, रोटी या फिर पकौड़े के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Mooli Patta Chutney Recipe: खाने का बढ़ जाएगा स्वाद, इस सर्दी जरूर ट्राई करें मूली के पत्तों की चटपटी चटनी
यह भी पढ़ें: Anar ki Chutney Recipe: स्वाद में लाजवाब है अनार की खट्टी-मिठी चटनी, घर पर यूं फटाफट हो जाएगा तैयार
