Desi Style Roasted Tomato Chutney: देसी खाने का स्वाद हमेशा दिल को खुश कर देता है, खासकर जब उसमें घर जैसा सादा और चटपटा फ्लेवर हो. रोस्टेड टमाटर की चटनी ऐसी ही एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे बहुत कम समय में तैयार किया जा सकता है. इसमें टमाटर को भूनकर बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. लहसुन, मिर्च और सरसों के तेल का तड़का इसे खास देसी टच देता है. यह चटनी रोटी, पराठा या चावल के साथ बहुत अच्छी लगती है. अगर आप कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो यह चटनी जरूर बनाएं.
चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
- 4-5 पके हुए टमाटर
- 5-6 लहसुन की कलियां
- 2-3 सूखी लाल मिर्च
- 1 छोटा प्याज
- 2 चम्मच सरसों का तेल
- नमक स्वादानुसार
- थोड़ा हरा धनिया
चटनी बनाने का आसान तरीका:
- सबसे पहले टमाटर, लहसुन और सूखी लाल मिर्च को गैस पर या तवे पर अच्छे से भून लें. जब टमाटर की ऊपरी त्वचा काली पड़ जाए और अंदर से नरम हो जाएं, तो इन्हें ठंडा होने दें.
अब भुने हुए टमाटर का छिलका हटा लें और इन्हें एक बाउल में डाल दें. साथ ही भुना हुआ लहसुन, मिर्च और कटा हुआ प्याज डालें. - इसके बाद इन सभी चीजों को मिक्सर में दरदरा पीस लें या सिल-बट्टे पर कूट लें, ताकि इसका देसी स्वाद बरकरार रहे. अब इसमें नमक और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अंत में ऊपर से ताजा हरा धनिया डालें.
चटनी की खास बात:
इस चटनी का असली स्वाद इसके भुने हुए टमाटर और सरसों के तेल से आता है, जो इसे एकदम देसी और गांव जैसा स्वाद देता है. अगर आप तीखा पसंद करते हैं, तो मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं.
कैसे करें सर्व:
यह रोस्टेड टमाटर की चटनी गरमा-गरम पराठों, बाजरे की रोटी या साधारण दाल-चावल के साथ भी बेहद स्वादिष्ट लगती है.
अगर आप भी अपने खाने में देसी ट्विस्ट लाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राय करें.
यह भी पढ़ें: शेफ कुणाल कपूर से जानें कच्चे केले के चिप्स बनाने का तरीका
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं बनारसी स्टाइल कद्दू की सब्जी, स्वाद जो दिल जीत ले
