Dark Circles: सिर्फ नींद की कमी से नहीं, इन 5 कारणों से भी आंखों के नीचे दिखते हैं काले घेरे, जानें बचाव के आसान तरीके

Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी की वजह से नहीं होते. इस आर्टिकल में जानिए डार्क सर्कल्स के 5 अहम कारण और उनसे बचाव के आसान तरीके, ताकि आपकी आंखें फिर से फ्रेश और चेहरा ग्लोइंग नजर आए.

Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स की समस्या आज के समय में बहुत से लोगों को परेशान कर रही है. जब आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स नजर आने लगते हैं, तो इसका असर सिर्फ हमारी खूबसूरती पर ही नहीं, बल्कि हमारे कॉन्फिडेंस पर भी पड़ता है. अक्सर हम यही सोचते हैं कि आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी की वजह से होते हैं, लेकिन कई बार इसकी सच्चाई कुछ और ही होती है. यह आर्टिकल उन लोगों के लिए खास है जो रोजाना पूरी नींद लेने के बावजूद भी डार्क सर्कल्स की समस्या से जूझ रहे हैं. आज हम आपको 5 ऐसे कारणों के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं. साथ ही हम यह भी जानेंगे कि इस समस्या से बचने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

जेनेटिक्स की वजह से भी हो सकते हैं डार्क सर्कल्स

कई बार आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने का एक सबसे बड़ा कारण आपका जेनेटिक्स भी हो सकता है. अगर आपके घर में मम्मी-पापा या फिर फैमिली के किसी भी अन्य मेंबर के आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हैं तो ये प्रॉब्लम आपको भी हो सकती है. जब कारण यह होता है तो आपके आंखों के नीचे बचपन से ही डार्क सर्कल्स दिखने लगते हैं और इन्हें पूरी तरह से खत्म करना भी आपके लिए आसान नहीं होता है. हालांकि, सही केयर और घरेलू उपायों को अपनाकर आप इन्हें काफी हद तक हल्का जरूर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Green Tea Beauty Hacks: ग्रीन टी से पाएं ग्लोइंग स्किन, शाइनी बाल और फ्रेश आंखें! नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट जिसे कोई नहीं जानता

स्क्रीन के सामने ज्यादा समय बिताना

आज के समय में आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स के दिखने का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि हम हद से ज्यादा स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी के सामने अपना समय बिता रहे हैं. जब हम लगातार स्क्रीन की तरफ देखते रहते हैं तो हमारी आंखों पर काफी ज्यादा प्रेशर पड़ता है और आंखों के पास मौजूद नसें भी उभरकर सामने आकर स्किन को काला दिखाने लगती हैं. यह एक मुख्य कारण है कि आज के समय में डार्क सर्कल्स की समस्या सिर्फ बड़ों को नहीं बल्कि बच्चों में भी काफी ज्यादा हो रही है.

शरीर में पानी की कमी

जब आपके शरीर में पानी की कमी होती है तो सबसे पहला असर चेहरे पर ही देखने को मिलता है. पानी की कमी से आंखों के नीचे की स्किन पतली होने लगती है और डिहाइड्रेशन की वजह से इस जगह पर काले घेरे और सूजन दिखने लगते हैं. अगर आप कम पानी पीते हैं तो भी आपको डार्क सर्कल्स की प्रॉब्लम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: बिना महंगे प्रोडक्ट्स के सिर्फ 7 दिनों में निखर जाएगी चहेरे की रंगत! ग्लोइंग स्किन पाने के लिए डेली रूटीन में अपनाएं ये आदतें

गलत डाइट और न्यूट्रिशन की कमी

अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स नजर आ रहे हैं, तो इसकी एक बड़ी वजह आपकी डाइट में आयरन, विटामिन-B12 और विटामिन-C की कमी भी हो सकती है. इसके अलावा ज्यादा तला-भुना खाना, जंक फूड और बहुत अधिक मीठा खाने से शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन नहीं मिल पाता. जब लंबे समय तक शरीर को सही न्यूट्रिशन नहीं मिलता, तो खून की कमी और लगातार थकान की समस्या बढ़ने लगती है. इसका असर सीधे आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स के रूप में दिखाई देने लगता है.

एलर्जी और आंखों को बार-बार रगड़ना

कई बार ऐसा भी होता है कि धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन या फिर किसी भी तरह की एलर्जी की आंखों में खुजली होने लगती है. जब आप बार-बार आंखों को रगड़ते हैं तो वहां की स्किन कमजोर होती चली जाती है. ऐसा होने की वजह से भी आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स नजर आने लग जाते हैं.

डार्क सर्कल से कैसे करें बचाव

अगर आप डार्क सर्कल्स की प्रॉब्लम से खुद को बचाकर रखना चाहते हैं तो हर रात कम से कम 7 से 8 घंटों की नींद जरूर लें. इसके अलावा पानी पीते रहें और हेल्दी डाइट भी लेना शुरू कर दें. डार्क सर्कल्स से बचने का एक तरीका यह भी है कि अपना स्क्रीन टाइम कम कर लें और बीच-बीच में आंखों को आराम भी देते रहें. खुजली हो तो आंखों को रगड़ें नहीं बल्कि ठंडे पानी से धोएं.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी महंगे सीरम्स को दे रहे हैं टक्कर, हर उम्र की महिलाओं के लिए खास स्किन केयर टिप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >