Dahi Puri Recipe: दही पूरी के चटपटे स्वाद का मजा लें घर पर, इस रेसिपी को करें फॉलो

Dahi Puri Recipe: अगर आप भी कुछ मजेदार और चटपटा खाने की सोच रहे हैं तो आप घर पर चाट की रेसिपी को जरूर ट्राई करें. गर्मी के दिनों में ठंडी दही से बनी ये दही पूरी खाने में बहुत ही जायकेदार है. इसको आप किसी खास मौके पर भी बना सकते हैं.

Dahi Puri Recipe: शाम में कुछ ठंडा और चटपटा खाने का मन कर रहा है तो आप घर पर बनाएं दही पूरी. गर्मी में दही का सेवन पेट के लिए लाभदायक है और ये चाट खट्टे मीठे का शानदार मेल है. तो आइए जानते हैं दही पूरी बनाने के बारे में.

दही पूरी बनाने की सामग्री (Ingredients for Dahi Puri)

  • गोलगप्पे की पूरी- 10-12
  • दही- आधा कप
  • आलू उबाला हुआ- 1- 2 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • भुना जीरा पाउडर- 1 चम्मच
  • चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • इमली चटनी- आधा कप
  • हरी चटनी- 3-4 बड़े चम्मच
  • सेव
  • नमक- स्वादानुसार
  • काला नमक- चुटकी भर
  • हरा धनिया-  बारीक कटा हुआ

रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Recipes Under 15 Minutes: ऑफिस जाने की जल्दी है, तो झटपट से रेडी करें ये रेसिपी, स्वाद से है भरपूर

दही पूरी बनाने की विधि ( Dahi Puri Recipe)

  • दही पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप उबले हुए आलू को छोटे टुकड़ों में काट लें. प्याज को भी बारीक काट लें.
  • अब गोलगप्पे की पूरी को प्लेट में सजा कर रखें. सभी पूरी में आप छेद कर दें. इसके अंदर थोड़े से आलू और प्याज को डाल दें. 
  • अब इसमें थोड़ा सा नमक छिड़क दें. अब इसके ऊपर हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी को भी डाल दें.
  • इन दोनों चटनी को पहले से तैयार कर के रख लें. हरी चटनी के लिए आप धनिया, पुदीना और मिर्च को पीस लें और इसमें नींबू और नमक को डालें. इमली की चटनी को इमली और गुड़ से तैयार कर लें.
  • अब पूरी के ऊपर फेटा हुआ दही का दाल दें और ऊपर से भूना जीरा पाउडर, काला नमक और चाट मसाले को भी डाल दें. अब इसके ऊपर बारीक कटा धनिया और सेव को भी डाल दें. इसे जल्दी से सर्व कर दें और मजे से इसका लुफ्त उठाएं.

यह भी पढ़ें: Dahi Sandwich: अगर टाइम हो कम तो जल्दी से बनाएं दही सैंडविच, नोट करें बनाने की विधि 

यह भी पढ़ें: Sooji Laddu Recipe: कुछ मीठा और यूनिक खाने का है मन, तो शौक से बनाएं सूजी के लड्डू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >