Curd Dosa Recipe: टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है कर्ड डोसा, मजे लेकर खाएंगे बच्चे

Curd Dosa Recipe: कभी-कभी आपका भी मन करता होगा कि ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसा बनाया जाए जिसे बच्चे और बड़े दोनों ही चाव से खाएं. ऐसे में आज आपको कर्ड डोसा बनाने की रेसिपी बताते हैं. यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है.

Curd Dosa Recipe: दिन की शुरुआत अगर स्वाद और सेहत से भरपूर हो तो मजा आ जाता है. ब्रेकफास्ट के लिए बहुत सारे लोग फटाफट बनने वाले डिश की तलाश में रहते हैं. ऐसे में आज आपको हम कर्ड डोसा बनाने की रेसिपी बताते हैं. इस डोसा को बनाना बहुत ही सिंपल है और तेल मसाला नहीं होने की वजह से यह डिश ब्रेकफास्ट के लिए बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है. यह खाने में टेस्टी और हेल्दी होता है. इसे आप बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं. तो आइए आपको कर्ड डोसा बनाने की रेसिपी बताते हैं.

कर्ड डोसा बनाने के लिए सामग्री

  • चावल – 1 कप
  • पोहा – 1/2 कप
  • उड़द दाल – 2 टेबलस्पून
  • दही – 1/2 कप
  • मेथी दाना – 1 टी स्पून
  • चीनी – 1/2 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल

यह भी पढ़ें: Simple Poori Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी फूली-फूली सिंपल पूरियां, नोट कर लें रेसिपी

कर्ड डोसा बनाने का तरीका

  • कर्ड डोसा बनाने के लिए पहले एक बर्तन में चावल, उड़द दाल और मेथी दाना को अच्छे से धो लें.
  • एक दूसरे बर्तन में पोहा धो लें.
  • फिर एक बड़े बर्तन में दही लेकर उसमें चावल, उड़द दाल, मेथी दाना और पोहा डालकर 6-7 घंटों के लिए रख दें.
  • तय समय पर इस मिश्रण में स्वादानुसार नमक और चीनी डालकर मिक्सर में इसका पेस्ट तैयार कर लें और इसे 5-6 घंटे के लिए रख दें.
  • अब आप एक नॉनस्टिक पैन/तवा में मीडियम आंच पर तेल गर्म कर लें और इसे चारों तरफ फैला लें.
  • फिर एक बड़े चमचे या कटोरी से डोसा बैटर को तवे के बीच में डालें और उसे गोलाकार में फैला लें और इसे एक प्लेट से ढ़क दें.
  • करीब एक मिनट बाद जब डोसा एक तरफ पक जाए तो फिर इसके दूसरी तरफ तेल लगाकर भी सुनहरा होने तक सेक लें.
  • फिर इसे एक प्लेट में निकाल कर सांभर और चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Neer Dosa Recipe: ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है स्वाद और सेहत से भरपूर नीर डोसा

यह भी पढ़ें: Beetroot Paneer Dosa Easy Recipe: मसाला डोसा को करें साइड, ट्राई करें चुकंदर पनीर डोसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >