Rava Masala Dosa: चावल और उड़द दाल से बने मसाला डोसा का स्वाद तो आपने जरूर चखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी रवा मसाला डोसा को ट्राई किया है? अगर नहीं तो इसे आप इस डोसा को जरूर बनाएं. ये डोसा कम समय में तैयार हो जाता है और बनाने में भी आसान है. आइए जानते हैं इस डोसा को तैयार करने का तरीका.
रवा मसाला डोसा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- रवा- 1 कप
- मैदा- 2 बड़े चम्मच
- दही- आधा कप
- करी पत्ता- 6-7 पत्ते
- पानी- जरूरत के अनुसार
- नमक- स्वादानुसार
- हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
- आलू- 3-4 उबले और मैश किए हुए
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- सूखी लाल मिर्च- 1
- अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- राई- 1 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
रवा मसाला डोसा को कैसे तैयार करें?
- रवा मसाला डोसा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में रवा, मैदा और दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर पतला घोल तैयार कर लें. इसके बाद आप इसमें नमक और कटी हरी मिर्च डालकर मिलाएं. इसे 10-15 मिनट के लिए ढक कर रख दें.
- अब आप आलू मसाला तैयार कर लें. इसके लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें राई, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, हींग को डाल दें. इसके बाद प्याज और अदरक डालकर हल्का भूनें.
- अब उबले हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिला लें. हल्दी और नमक डालकर मसाले को थोड़ी देर तक पका लें. ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
- तवा को गर्म करें और हल्का सा तेल लगा लें. रवा के घोल को अच्छे से चम्मच से मिक्स कर लें. तवे पर तैयार घोल डालें और गोल आकार में फैला लें. ऊपर से थोड़ा तेल डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक सेंक लें. अब बीच में आलू का मसाला भरें और डोसा को रोल कर लें. इस तरह से आप रवा मसाला डोसा को तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका
यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी
