Crispy Onion Chilli Pakore Recipe: क्रिस्पी प्याज और मिर्च के पकौड़ों के साथ शाम की चाय को बनाएं मजेदार, जानें मिनटों में बनने वाली रेसिपी

Crispy Onion Chilli Pakore Recipe: सर्दियों के मौसम में अगर गर्मागर्म पकौड़े और चाय एक साथ मिल जाए तो शाम बेहतरीन हो जाती है. आज हम आपको सर्दियों की इन शामों को और भी मजेदार बनाने के लिए क्रिस्पी अनियन चिली पकौड़ों की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं.

Crispy Onion Chilli Pakore Recipe: सर्दियों का मौसम और शाम की चाय के साथ गर्मागर्म पकौड़े, इससे बेहतर कॉम्बिनेशन शायद ही कुछ और हो. जब शाम के समय चाय के साथ पकौड़े मिल जाते हैं तो पूरे दिन की थकावट दूर हो जाती है और माइंड भी एकदम फ्रेश हो जाता है. अगर आपको भी शाम की चाय के साथ पकौड़े खाना पसंद है तो प्याज और मिर्च के क्रिस्पी पकौड़े आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. जब आप इसे शाम की चाय के साथ डाइनिंग टेबल पर परोसते हैं तो यह सभी का फेवरेट बन जाता है. प्याज की हल्की सी मिठास, मिर्च का तीखापन और बेसन का क्रिस्पिनेस एक साथ मिलकर इसके स्वाद को और भी लाजवाब बना देते हैं. इन पकौड़ों की खास बात है कि ये बाहर से क्रिस्पी होते हैं और अंदर से सॉफ्ट. तो चलिए जानते हैं प्याज और मिर्च के क्रिस्पी पकौड़ों की आसान रेसिपी.

क्रिस्पी अनियन चिली पकौड़ा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • प्याज – 2 बड़े साइज के पतले स्लाइस में कटे हुए
  • हरी मिर्च – 4 से 5 लंबाई में कटी हुई
  • बेसन – 1 कप
  • चावल का आटा – 2 टेबलस्पून एक्स्ट्रा क्रिस्पिनेस के लिए
  • अजवाइन – आधा टीस्पून
  • धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
  • नमक – स्वाद के अनुसार
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Onion Pickle Recipe: मिनटों में तैयार करें खट्टा और तीखा प्याज का अचार, स्वाद ऐसा कि बोरिंग खाना भी लगे मजेदार

यह भी पढ़ें: Amla Halwa Recipe: आंवले और गुड़ से बनाएं इम्युनिटी बूस्टर हलवा, सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म और हेल्दी रखने का परफेक्ट तरीका

क्रिस्पी अनियन चिली पकौड़े बनाने की रेसिपी

  • क्रिस्पी अनियन चिली पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवाइन और नमक डालें. इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालकर एक मीडियम गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
  • इसके बाद कटे हुए प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को इस घोल में डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि सब कुछ बेसन में अच्छे से कोट हो जाए.
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. इस बात का ख्याल रखें कि तेल इतना गर्म होना चाहिए कि जब आप थोड़ा बैटर डालें तो वह तुरंत ऊपर आ जाए.
  • इसके बाद एक-एक कर के पकौड़ों को हाथ या चम्मच से डालें और मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें.
  • अंत में पकौड़े निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाए.

यह भी पढ़ें: Rainbow Puri Recipe: बच्चों की टिफिन हो या मेहमानों का स्वागत, रंग-बिरंगी रेनबो पूरियों के साथ हर मौके को बनाएं खास और मजेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >