गर्मियों में घर हो जाता है भट्टी जैसा गर्म? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, घर रहेगा ठंडा और फ्रेश

Summer Tips: गर्मियों में घर के अंदर गर्मी और घुटन बढ़ जाना आम समस्या है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपका घर इन दिनों ठंडा, आरामदायक और फ्रेश महसूस हो, तो कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स काफी मदद कर सकते हैं. सही आदतें और छोटे-छोटे बदलाव आपके घर के माहौल को काफी बेहतर बना सकते हैं.

Summer Tips: गर्मियों का मौसम आ चुका है और अब कई लोग इस बात की शिकायत करेंगे कि उन्हें अपने घर पर काफी ज्यादा गर्मी या फिर घुटन का एहसास हो रहा है. तेज धूप और बढ़ते टेम्परेचर की वजह से घर काफी जल्दी गर्म हो जाता है जिस वजह से भी घर के अंदर रहना कई बार काफी ज्यादा कठिन हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने घर को सिर्फ ठंडा ही नहीं बल्कि लंबे समय तक फ्रेश बनाकर भी रख सकते हैं. तो चलिए इन उपायों के बारे में जानते हैं विस्तार से ताकि आप भी इसका फायदा उठा सकें.

सुबह और शाम के समय घर को रखें खुला हुआ

अगर आप गर्मियों के इन दिनों में अपने घर को ठंडा रखना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका है कि आप फ्रेश हवा का सही इस्तेमाल करना सीख लें. सुबह के समय जल्दी उठकर और शाम के समय घर की सभी खिड़कियों और दरवाजों को खुला हुआ छोड़ दें. इन दोनों ही समय में बाहर की हवा पूरे दिन के मुकाबले ठंडी होती है जो घर के अंदर के टेम्परेचर को भी कम करने में काफी मदद करती है. जब बाहर का तापमान बढ़ जाए तो इन खिड़कियों और दरवाजों को बंद करके रख दें.

यह भी पढ़ें: जूतों से आने वाली गंदी बदबू से हैं परेशान? ये 5 घरेलू तरीके तुरंत दिलाएंगे समस्या से राहत

हल्के रंग के पर्दों का इस्तेमाल करें

गर्मियों के दिनों में अगर आप घर को ठंडा रखना चाहते हैं तो आपको सही पर्दों का चुनाव जरूर करना चाहते. गर्मियों में आपको गहरे रंगों के नहीं बल्कि हल्के रंगों वाले पर्दे खरीदने चाहिए. इसके अलावा अगर आपके लिए पॉसिबल हो तो मोटे कपड़े वाले पर्दों या फिर ब्लैकआउट पर्दे का इस्तेमाल करना शुरू करें.

घर में पौधे लगाना शुरू करें

जब आप अपने घर पर पौधे लगाना शुरू करते हैं, तो वातावरण सिर्फ ठंडा ही नहीं बल्कि फ्रेश भी महसूस होने लगता है. पौधे हवा को शुद्ध तो करते ही हैं बल्कि साथ ही घर को भी एक अलग फ्रेशनेस देते हैं. आप अगर चाहें तो अपने घर की बालकनी, कमरे और खिड़कियों के कोनों में छोटे-छोटे पौधे रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दीवारों पर लगे पेंसिल और क्रेयॉन के दाग हटाना अब हुआ आसान, ये 4 घरेलू उपाय जरूर आएंगे आपके काम

पंखे और कूलर का सही इस्तेमाल करें

गर्मियों के इन दिनों में हम सभी पंखे और कूलर का इस्तेमाल तो करते ही हैं, लेकिन अगर इनका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए तो घर को और भी ज्यादा ठंडा किया जा सकता है. गर्मियों में आपको पंखे के सामने बर्फ से भरा बर्तन या फिर ठंडा पानी रख देना चाहिए या फिर अगर आप कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पानी को थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहें.

हल्के और कॉटन के कपड़ों का इस्तेमाल

गर्मियों में घर को ठंडा रखने का एक तरीका यह भी है कि आप पर्दों, बेडशीट और कुशन कवर्स के लिए कॉटन या फिर एक लाइट फैब्रिक का इस्तेमाल करें. इस तरह के कपड़े हवा को आसानी से अपने अंदर से गुजरने देते हैं जिस वजह से कमरा भी ज्यादा गर्म नहीं होता है. इसके अलावा जो हल्के रंग के कपड़े होते हैं वे घर को ठंडा करने के साथ ही माहौल को भी शांत करने में मदद कर सकते हैं. जब आप इन ट्रिक्स को अपनाते हैं तो आपको फायदा जरूर महसूस होता है.

यह भी पढ़ें: किचन में बढ़ गई हैं चींटियां? इन घरेलू उपायों से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >