घर में बनाएं खूबसूरत कॉटेज गार्डन – तितलियों और खुशबू से भर जाएगा आपका बगीचा

अगर आप अपने गार्डन को रंग-बिरंगे फूलों, खुशबू और तितलियों से भरना चाहते हैं, तो ये 5 खास कॉटेज गार्डन पौधे आपके बगीचे को रोमांटिक और खूबसूरत बना सकते हैं. कम देखभाल में भी ये पौधे गार्डन को नेचुरल और आकर्षक लुक देते हैं.

Best Plants for Cottage Garden: क्या आप अपने घर के गार्डन को फूलों से भरा, खुशबूदार और बिल्कुल किसी इंग्लिश कॉटेज गार्डन जैसा खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो ये पौधे जरूर लगाएं. इस तरह के गार्डन के लिए कुछ खास पौधे होते हैं, जो कम देखभाल में भी आपके बगीचे को रंगों, खुशबू और तितलियों से भर देते हैं.

इन पौधों को लगाने से आपका गार्डन सिर्फ हरा-भरा ही नहीं दिखेगा, बल्कि रोमांटिक, नेचुरल और वाइल्डलाइफ-फ्रेंडली कॉटेज गार्डन जैसा लगेगा. आइए जानते हैं ऐसे 5 शानदार पौधों के बारे में जो किसी भी गार्डन को स्वर्ग जैसा बना सकते हैं.

कॉटेज गार्डन को खूबसूरत बनाने वाले 5 खास पौधे (Best Plants for Cottage Garden)

1. डायन्थस (Dianthus / Pinks)

डायन्थस प्लांट

डायन्थस छोटे लेकिन बेहद खूबसूरत और खुशबूदार फूलों वाला पौधा है. इसके फूल गुलाबी, लाल और सफेद रंगों में खिलते हैं और गार्डन की बॉर्डर को शानदार लुक देते हैं.

यह पौधा तितलियों को अपनी ओर आकर्षित करता है, इसलिए इसे गार्डन के रास्तों या किनारों पर लगाना सबसे अच्छा माना जाता है.

2. कॉसमॉस (Cosmos)

कॉसमॉस प्लांट

कॉसमॉस एक ऐसा पौधा है जो लंबे डंठल और डेजी जैसे फूलों के लिए जाना जाता है. इसे बीज से उगाना बेहद आसान है और यह पूरी गर्मियों में लगातार खिलता रहता है. अगर गार्डन में कहीं खाली जगह है, तो कॉसमॉस उसे रंगीन और जीवंत बना सकता है.

3. बी बाम (Bee Balm / Balm)

बी बाम प्लांट

बी बाल्म अपने घने और आकर्षक लाल, गुलाबी और बैंगनी फूलों के लिए मशहूर है. यह पौधा खास तौर पर मधुमक्खियों, तितलियों और अन्य परागण करने वाले कीड़ों को आकर्षित करता है. इसे ग्रुप में लगाने से गार्डन में एक शानदार फोकल पॉइंट बनता है.

4. यैरो (Yarrow)

यैरो प्लांट

यैरो अपने फर्न जैसे पत्तों और फ्लैट-टॉप फूलों के कारण गार्डन को नरम और नेचुरल लुक देता है. यह पौधा कम पानी में भी अच्छी तरह बढ़ने वाला और कम देखभाल में चलने वाला पौधाहै.

इसे वाइल्डफ्लावर के साथ लगाने से गार्डन में नेचुरल टेक्सचर मिलता है.

5. क्लाइम्बिंग रोज (Climbing Roses)

क्लाइम्बिंग रोज प्लांट

कॉटेज गार्डन की असली पहचान चढ़ने वाले गुलाब होते हैं. इन्हें ट्रेलिस, गेट या आर्च पर चढ़ाकर लगाया जाता है, जिससे गार्डन में रोमांटिक और क्लासिक लुक आता है. खास बात यह है कि कई किस्मों के गुलाब बार-बार खिलते हैं और तेज खुशबू देते हैं.

यह भी पढ़ें: तेज गर्मी में घर को नैचुरल ठंडक और ताजी हवा देंगे ये 5 पौधें

यह भी पढ़ें: मिट्टी नहीं, सिर्फ पानी में उगाएं ये 5 खूबसूरत फूलदार पौधे, घर बन जाएगा खूबसूरत मिनी गार्डन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >