Carrot Fries Recipe: फ्राइज का नाम सुनते ही सबसे पहले आलू का ख्याल आता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, फ्राइज ऐसी चीज है जिसे देखकर अक्सर खाने का मन बन ही जाता है. लेकिन अगर आप हर बार आलू के फ्राइज खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राय कर सकते हैं.
कई ऐसी सब्जियां हैं, जिनसे आप घर पर आसानी से क्रिस्पी फ्राइज (Carrot Fries Recipe) बना सकते हैं. इनका स्वाद भी मजेदार होता है और रोज-रोज आलू खाने से भी छुट्टी मिल जाती है. तो चलिए जानते हैं गाजर से कैसे बनाए जा सकते हैं टेस्टी फ्राइज.
Carrot Fries Recipe: क्रिस्पी फ्राइज बनाने के लिए सामग्री
यह भी पढ़ें: सुबह नाश्ते की टेंशन होगी दूर, घर पर बनाकर रखें Upma Premix
Carrot Fries Recipe: ऐसे बनाएं गाजर के क्रिस्पी फ्राइज
गाजर को छीलकर फ्राइज की तरह लंबा और पतला काट लें.
एक बाउल में कॉर्नफ्लोर, मैदा, लाल मिर्च, काली मिर्च, चाट मसाला और नमक डालें. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें.
गाजर के टुकड़ों को बैटर में डालकर अच्छी तरह कोट कर लें. अब इन्हें गर्म तेल में डालकर मीडियम फ्लेम पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें.
अतिरिक्त तेल निकालकर ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें. लास्ट में टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: वजन घटाना है तो डाइट में शामिल करें सोया पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी भरपूर प्रोटीन
फ्राइज को क्रिस्पी बनाने के लिए रखें ध्यान
सब्जियों के फ्राइज बनाते समय एक बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. सब्जियों को काटने के बाद उनमें ज्यादा पानी नहीं रहना चाहिए. इन्हें अच्छी तरह सुखाने के बाद ही कोटिंग करें. कॉर्नफ्लोर या ब्रेड क्रम्ब्स की हल्की परत फ्राइज (Carrot Fries Recipe) को अच्छा क्रंच देने में मदद कर सकती है.
अगर आप ज्यादा तेल नहीं खाना चाहते हैं, तो एयर फ्रायर या ओवन का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगली बार फ्राइज खाने का मन हो, तो गाजर कर जगह आप शकरकंद, कच्चे केले और जुकिनी जैसी सब्जियों से भी घर पर कुछ नया और क्रिस्पी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: न पोहा, न पराठा, नाश्ते में ट्राई करें Chef Kunal Kapur का ये झटपट बन डोसा
