Aloo Suji Puri Recipe: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा, स्वाद इतना क्रिस्पी कि बड़े ही नहीं बच्चे भी हो जाएंगे फैन

Aloo Suji Puri Recipe: अगर आप नाश्ते में या फिर बच्चों को टिफिन में देकर स्कूल भेजने के लिए एक टेस्टी और क्रिस्पी डिश की तलाश में हैं तो आलू सूजी पूरी आपके लिए बेस्ट चॉइस है. इसे काफी कम इंग्रीडिएंट्स और समय में तैयार किया जा सकता है.

Aloo Suji Puri Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में या फिर शाम को चाय के साथ कुछ क्रिस्पी, चटपटा और इंस्टेंट बनने वाले स्नैक की तलाश में हैं तो आलू सूजी पूरी आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस है. खाने में टेस्टी होने के साथ ही यह डिश आपके पेट को भी भर देती है. इसका स्वाद इतना क्रिस्पी और जबरदस्त होता है कि यह सिर्फ घर के बड़ों को ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों को भी काफी पसंद आती है. इस डिश की सबसे खास बात है कि इसे बनाने में ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं पड़ती है और न ही ज्यादा मेहनत लगती है. आप अगर चाहें तो इसे अपने बच्चे को टिफिन में देकर स्कूल भी भेज सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आलू सूजी पूरी बनाने की आसान रेसिपी.

आलू सूजी पूरी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • उबले हुए आलू – 3 मीडियम साइज के
  • सूजी – 1 कप
  • गेहूं का आटा – 2 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • अजवाइन – आधा टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Palak Aloo Appe Recipe: कम तेल में बनाएं सुपर टेस्टी और हेल्दी पालक आलू अप्पे, इंस्टेंट परफेक्ट ब्रेकफास्ट रेसिपी

आलू सूजी पूरी बनाने की रेसिपी

  • आलू सूजी पूरी बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलुओं को अच्छे से छीलकर एक बड़े बर्तन में मैश कर लें. इसके बाद इसमें सूजी, गेहूं का आटा, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक डालें. सभी इंग्रीडिएंट्स को अच्छी तरह मिलाकर सॉफ्ट लेकिन थोड़ा सा टाइट सा आटा गूंथ लें. अगर जरूरत हो तो थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं, लेकिन ज्यादा पानी न डालें.
  • अब इस आटे को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए और इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई लें और बेलन की मदद से मीडियम मोटाई की पूरी बेल लें.
  • इसके बाद कढ़ाही में तेल गरम करें और इस बात का ख्याल रखें कि तेल मध्यम आंच पर होना चाहिए. अब एक-एक करके पूरियां तेल में डालें और गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें. पूरियों को पलट-पलट कर समान रूप से तलें और जब पूरियां अच्छी तरह से क्रिस्पी हो जाएं, तो उन्हें किचन पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाए.
  • गर्मागर्म आलू सूजी पूरियां हरी चटनी, टमाटर सॉस या इमली की चटनी के साथ परोसें. आप अगर चाहें तो इसे दही के साथ भी सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Rice Flour Chips Recipe: चावल के आटे से बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी होममेड चिप्स, शाम की चाय से लेकर बच्चों की टिफिन के लिए हेल्दी चॉइस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >