रम केक नहीं भाता तो ट्राई करें बीयर केक, घर आए मेहमान हो जाएंगे स्वाद के दीवाने, जान लें रेसिपी

Christmas Cake Ideas: क्रिसमस पर रम केक की बजाय बीयर केक ट्राई करें. जानिए घर पर आसानी से बीयर केक बनाने की रेसिपी, जरूरी सामग्री और सजाने के आसान टिप्स.

Christmas Cake Ideas: क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते ही घरों में कुछ खास डिश बनाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. केक, कुकीज और स्पेशल मिठाई इन्हीं में से एक है जिसके बिना क्रिसमस अधूरा माना जाता है. खासकर केक. लोग यूनिक केक बनाने के लिए पूरा इंटरनेट खंगाल लेते हैं. इन दिनों रम केक बनाने की रेसिपी सोशल मीडिया पर वायरल है. लेकिन रम का टेस्ट हर लोगों को अच्छा नहीं लगता है. अगर आप भी उनमें से एक है तो आप बीयर वाला केक भी ट्राई कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसे आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं. हालांकि बीयर केक का स्वाद थोड़ा अलग होता है, लेकिन बेकिंग के दौरान अल्कोहल की मात्रा लगभग खत्म हो जाती है. यही वजह है कि यह केक क्रिसमस पार्टी में मेहमानों के बीच खासा पसंद किया जा सकता है.

क्या है बीयर केक?

बीयर केक एक खास तरह का बेक्ड केक होता है, जिसमें दूध या पानी की जगह सीमित मात्रा में बीयर का इस्तेमाल किया जाता है. इससे केक का टेक्सचर सॉफ्ट बनता है और अलग फ्लेवर आता है.

Also Read: Aloo Suji Puri Recipe: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा, स्वाद इतना क्रिस्पी कि बड़े ही नहीं बच्चे भी हो जाएंगे फैन

बीयर केक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मैदा- 2 कप
  • बीयर (डार्क या लेगर)- 1 कप
  • ब्राउन शुगर- 1 कप
  • मक्खन- 100 ग्राम
  • अंडे – 2 (या ½ कप कंडेंस्ड मिल्क – एगलेस के लिए)
  • बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा- ½ छोटा चम्मच
  • वनीला एसेंस- 1 छोटा चम्मच
  • कोको पाउडर- 2 टेबलस्पून (ऑप्शनल)
  • ड्राई फ्रूट्स (काजू, किशमिश)- जरूरत अनुसार
  • नमक- एक चुटकी

घर पर कैसे बनाएं बीयर केक

  • बीयर केक बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें.
  • फिर एक पैन में मक्खन और ब्राउन शुगर को हल्की आंच पर पिघलाएं.
  • मक्खन और ब्राउन शुगर जब अच्छे से पिघल जाएं तो इसमें एक कप बीयर डालकर हल्का उबाल आने तक चलाएं और फिर इसे ठंडा होने दें.
  • ठंडा होने के बाद इस मिश्रण में अंडे या कंडेंस्ड मिल्क और वनीला एसेंस मिलाएं.
  • दूसरी ओर एक बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक और कोको पाउडर को अच्छी तरह छान लें. अब सूखी सामग्री को धीरे-धीरे बीयर वाले मिश्रण में मिलाएं और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाल दें.
  • तैयार बैटर को केक टिन में डालकर करीब 35 से 40 मिनट तक बेक करें. अगर केक टिन न हों तो कोई मोटे वाले बड़ी कटोरी का इस्तेमाल कर सकते हैं. टूथपिक डालकर जांच लें. अगर टूथपिक बाहर निकालने पर बिल्कुल साफ रहे, उस पर कच्चा घोल न चिपका हो तो समझ लें केक अच्छी तरह से पक चुका है.
  • केक के ठंडा होने के बाद ऊपर से चॉकलेट सॉस, पाउडर शुगर या ड्राई फ्रूट्स से सजावट कर सकते हैं. चाहें तो व्हीप्ड क्रीम और चेरी लगाकर इसे क्रिसमस थीम लुक भी दे सकते हैं.

Also Read: Palak Dosa Recipe: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें ये यूनिक और हेल्दी पालक डोसा, हेल्थ और क्रिस्पिनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. इसमें दी गई रेसिपी का उपयोग व्यक्ति अपनी विवेक के अनुसार करें. स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या से बचने के लिए नॉन-अल्कोहल केक ही इस्तेमाल करें. एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या होने पर प्रभात खबर जिम्मेवार नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >