Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन और मनुष्य के व्यवहार के बारे में काफी गहराई से चीजों को समझाया है. चाणक्य के अनुसार इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन बाहर नहीं बल्कि उसका दिल और दिमाग ही होता है. कई बार हम ऐसा सोच लेते हैं कि जो भी फैसला हम ले रहे हैं वह बिलकुल ही सही है, लेकिन बाद में हमें इस बात का पता चलता है कि हमारा लिया गया फैसला काफी ज्यादा गलत था. आचार्य चाणक्य के अनुसार अधिकतर मामलों में ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि हमारा दिमाग ही हमें भ्रमित कर देता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी वजह से ही हमारा दिमाग हमें गलत फैसले लेने पर मजबूर कर देता है.
लालच और जरूरत से ज्यादा इच्छा
आचार्य चाणक्य के अनुसार इंसान के अंदर की लालच ही उसके सोचने की कैपिसिटी को धीरे-धीरे कमजोर करने लगता है. जब आपके अंदर किसी भी चीज को पाने की चाहत हद से ज्यादा बढ़ जाती है, तो आपका दिमाग जल्दबाजी में आकर फैसले लेने लगता है. चाणक्य नीति के अनुसार जरूरत से ज्यादा इच्छा किसी भी इंसान को अंधा बना देती है. ज्यादा पैसा कमाने या फिर जल्दी सफल होने के लिए अक्सर हम जोखिम भरे फैसले लेने लगते हैं, और यह बिलकुल भी नहीं सोचते हैं कि आगे चलकर इसका नतीजा क्या होगा. लालच में आकर एक इंसान सिर्फ अपने फायदे को देखता है और नुकसानों को नजरअंदाज करने लग जाता है.
गुस्से में लिया गया फैसला
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आपका गुस्सा ही आपके दिमाग के बैलेंस को पूरी तरह से बिगाड़कर रख देता है. जब इंसान गुस्से में होता है, तो वह चीजों को सोचने की जगह पर रिएक्ट करने लग जाता है. उनके अनुसार गुस्से में लिया गया फैसला ज्यादातर समय गलत होता है क्योंकि उस से सोचने-समझने की ताकत कम हो जाती है. कई बार हम गुस्से में ऐसे फैसले ले लेते हैं, जिनका पछतावा हमें आगे चलकर काफी ज्यादा होने लगता है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको गुस्से में आकर कभी भी कोई बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए.
डर और इनसिक्योरिटी का होना
डर किसी भी इंसान को एक सही सोच रखने से रोक देता है. चाणक्य के अनुसार जब हम किसी भी हालात या फिर नतीजे से डरते हैं, तो उस समय हमारा दिमाग एक सुरक्षित लेकिन बेहद ही गलत रास्ता चुन लेता है. आचार्य चाणक्य अनुसार डर किसी भी इंसान को कमजोर कर देता है जिस वजह से वह नए मौकों को पहचान नहीं पाता है. कई बार लोग सिर्फ हार या फिर असफल होने के डर से अच्छे मौकों को गंवा देते हैं या फिर जल्दबाजी में आकर गलत फैसला ले लेते हैं.
जरूरत से ज्यादा इमोशनल लगाव
चाणक्य नीति के अनुसार जब हम किसी इंसान, वस्तु या फिर हालात से बहुत ही ज्यादा जुड़े हुए होते हैं, तो हमारा दिमाग उस समय बिलकुल भी निष्पक्ष नहीं रह पाता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार जरूरत से ज्यादा लगाव आपके फैसले लेने की कैपिसिटी को अफेक्ट कर सकता है. इस समय इंसान सच और झूठ के बीच का फर्क भूल जाता है और सिर्फ अपने इमोशंस के आधार पर फैसले लेना शुरू कर देता है.
अधूरी या गलत जानकारी
चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप एक सही फैसला लेना चाहते हैं तो आपके पास सही जानकारी का होना भी उतना ही जरूरी हो जाता है. जब हमारे पास पूरी सच्चाई नहीं होती है, तो हमारा दिमाग अनुमान के हिसाब से फैसले लेना शुरू कर देता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी इंसान का अधूरा ज्ञान उसके लिए ही खतरनाक साबित हो सकता है. कई बार लोग जल्दबाजी में आकर और सुनी-सुनाई बातों में आकर भी गलत फैसले ले लेता हैं, जिसका नुकसान उन्हें आगे चलकर होता है. अगर आप कोई भी फैसला लेने जा रहे हैं तो सबसे पहले हालात को अच्छी तरह से समझें और पहलुओं के बारे में भी जरूर जान लें.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी दूसरों के इशारों पर नाच रहे हैं? आपकी इन कमजोरियों की वजह से लोग आपको आसानी से कर लेते हैं कंट्रोल
