Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिटिशियन ही नहीं थे बल्कि एक ऐसे शिक्षक भी थे जिन्होंने अपनी नीतियों से मानवजाति को हमेशा ही सही रास्ता दिखाने का काम किया है. चाणक्य नीति की अगर बात करें तो ये जीवन को सही दिशा देने वाली कई गहरी बातों से भरी हुई है. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने हमेशा यह बताया है कि अगर आपको चीजें जीवन में मुफ्त में मिल जाए या फिर बिना मेहनत के मिल जाए तो ये सिर्फ आपने नुकसान का ही कारण बनते हैं. वे कहते हैं कि भले यह बात सुनने में अजीब लगे लेकिन यह पूरी तरह से सच है. आज इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि आखिर किस तरह से मुफ्त में मिलने वाली चीजें या फिर बिना मेहनत के मिलने वाली चीजें आपको नुकसान पहुंचाते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.
मेहनत की आदत कर देती हैं खत्म
आचार्य चाणक्य के अनुसार जब इंसान को कोई भी चीज बिना मेहनत किये मिल जाती है तो वह मेहनत करना भूल जाता है. देखते ही देखते उसकी काम करने की आदत और इच्छा पूरी तरह से खत्म भी हो जाती है. जब आपको कोई भी चीज या फिर सफलता मेहनत से मिलती है तो आप मजबूत बनते हैं वहीं, मुफ्त की चीजें आपको आलसी और कमजोर बना देती हैं.
मजबूत दिमाग वाले इंसान की ये 5 खूबियां उसे दिलाती है सफलता और सम्मान, हर जनरेशन के लिए समझना जरूरी
आत्मसम्मान को पहुंचता है नुकसान
चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप चीजों को बार-बार मुफ्त में लेते रहते हैं तो धीरे-धीरे आपने आत्मसम्मान खत्म होने लग जाता है. इस तरह के लोगों को दूसरों पर निर्भर रहने की आदत लग जाती है. इस तरह के जो इंसान होते हैं वे जीवन में कभी भी अपने फैसले खुद नहीं ले पाते हैं और हमेशा ही दूसरों के सहारे की तलाश में रहने लगते हैं. ऐसा होने की वजह से आपकी पर्सनालिटी भी कमजोर पड़ जाती है.
मुफ्त की आदत लालच को देती है जन्म
चाणक्य नीति के अनुसार जब आपको चीजें मुफ्त में मिलने लगती हैं तो आपके अंदर लालच का जन्म होता है. उसे हर एक चीज मुफ्त में लेने की आदत लग जाती है. वह चाहता है उसे बड़ी से बड़ी चीज भी मुफ्त में या फिर बिना मेहनत किये मिलने लगे. चाणक्य के अनुसार लालच किसी भी इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है. जब आपके अंदर लालच बढ़ता है तो आप आगे चलकर आपके धोखा खाने और गलत फैसला लेना का कारण बनता है.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: 25 की उम्र से पहले जान लें चाणक्य की ये 5 बातें, समय रहते समझ गए तो बन जाएंगे विजेता
वैल्यू समझना बंद हो जाता है
जब आपको हर एक चीज मुफ्त में मिलने लगती है तो आपको चीजों की कद्र नहीं रह जाती है. चाणक्य की नीतियां हमें यही सिखाती है कि मेहनत से कमाई गयी चीजें आपके लिए कीमती बन जाती है. जब आपको चीजें मुफ्त में मिलने लगती है तो आप उसे जल्दी ही बर्बाद कर देते हैं.
मुफ्त का सहारा आगे चलकर भारी पड़ता है
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो भी चीजें आपको आज मुफ्त में मिल रही हैं या फिर मुफ्त लग रही हैं, वह आने वाले समय में आपसे भारी कीमत वसूल सकती हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि लोग बिना सोचे-समझे मुफ्त में सलाह, मदद या फिर फायदों को अपना लेते हैं, लेकिन बाद में यहीं चीजें आपके लिए परेशानी और मजबूरी का कारण बन जाते हैं.
सफलता के रास्ते में बनती हैं रुकावट
चाणक्य नीति के अनुसार, जो भी इंसान मुफ्त की चीजों में निर्भर रहता है वह जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाता. इस तरह के लोगों को संघर्ष और मेहनत करने की आदत नहीं रह जाती है. जब ऐसा होता है तो आप थोड़ी सी मुसीबत आने पर ही हार मान लेते हैं. वहीं, मेहनत करने वाला इंसान खुद को हर हालात में संभाल लेता है.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: ये आदतें इंसान को बना देती हैं मानसिक रूप से कमजोर, चाणक्य ने सालों पहले दी थी चेतावनी
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर पर पहली बार अनुभव सिन्हा बेबाक, पीएम मोदी से राष्ट्रवाद तक सब पर खुलकर बोले. फुल पॉडकास्ट जल्द | प्रभात खबर
