शिमला मिर्च से बनाएं ये मजेदार सब्जी, लंच में करें सर्व

Shimla Mirch Tamatar Sabji: अगर घर में कुछ शिमला मिर्च और टमाटर पड़े हैं और आप सोच रहे हैं कि जल्दी से क्या बनाया जाए, तो इन दोनों का इस्तेमाल करके आप सब्जी बना सकते हैं.

Shimla Mirch Tamatar Sabji: अगर आप कम मेहनत में लंच में कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो शिमला मिर्च टमाटर की सब्जी को तैयार कर सकते हैं. ये सब्जी जल्दी से तैयार हो जाती है. आप इसे रोटी, पराठा या चावल-दाल के साथ परोस सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं टमाटर शिमला मिर्च की सब्जी को बनाने का तरीका. 

शिमला मिर्च टमाटर की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • शिमला मिर्च- 3-4 बारीक कटी हुई
  • टमाटर- 2-3 कटे हुए
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • जीरा- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 2 बड़े चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई

शिमला मिर्च टमाटर की सब्जी को कैसे तैयार करें?

  • शिमला मिर्च टमाटर की सब्जी को तैयार करने के लिए सबसे पहले आप कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें आप जीरा को डाल दें और जब जीरा चटक जाए तब आप प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. 
  • अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और इसे भी थोड़ी देर तक भूनें. इसके बाद हरी मिर्च और टमाटर डालकर पका लें. अब आप इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  • इसके बाद कटे हुए शिमला मिर्च डालें. इसे आप ढककर पका लें. शिमला मिर्च जब नरम हो जाए तब आप गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. आखिर में धनिया पत्ती डाल दें. इस तरह से आप शिमला मिर्च टमाटर की सब्जी को तैयार कर सकते हैं. इसे गर्म रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम

यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >