Chanakya Niti: आपकी ये गलती परिवार को कर देती है बर्बाद, गरीबी और समस्याओं के साथ बीतता है सभी का जीवन

Chanakya Niti: आज हम आपको परिवार के मुखिया की कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है. मुखिया की इन गलतियों की वजह से पूरे परिवार को समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल, समृद्ध और खुशहाल जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. चाणक्य नीति में घर के मुखिया की कुछ ऐसी गलतियों का भी जिक्र किया गया है जिन्हें अगर समय रहते सुधारा न जाए तो ऐसे में उसका पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है. मुखिया की इन गलतियों की वजह से परिवार के सदस्य कभी भी खुश नहीं रह पाते हैं. तो चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

नियमों का पालन न करना

कई बार ऐसा भी होता है कि घर के बड़े नियम तो बना लेते हैं लेकिन खुद उनका पालन नहीं करते हैं. वे चाहते हैं कि घर के छोटे ही इन नियमों का पालन करे. जब बात खुद पर आती है तो वे कभी भी नियमों का पालन नहीं करते हैं. बता दें बच्चे जो भी सीखते हैं अपने पैरेंट्स या फिर बड़ों से ही सीखते हैं. ऐसे में जब आप नियमों को तोड़ते हैं या फिर गलत व्यवहार करते हैं तो बच्चे भी ये चीजें सीख जाते हैं. यहीं कारण है चाणक्य नीति में घर के मुखिया को भी नियमों का पालन करने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे आप, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: एक झटके में छिन जाएगी परिवार की सभी खुशियां, अपनी पत्नी को भूलकर भी न बताएं ये बातें

फिजूलखर्ची की आदत

आचार्य चाणक्य के अनुसार घर के मुखिया को पैसे बचाना और खर्च करना दोनों ही अच्छी तरह से आना चाहिए. इसी को सही मनी मैनेजमेंट कहा जाता है. घर के मुखिया को जरूरी चीजों पर पैसे खर्च करने चाहिए और साथ ही भविष्य में होने समस्याओं के लिए पैसे बचाने भी चाहिए. अगर घर का मुखिया बिना सोचे समझे पैसे खर्च करता है तो इसे परिवार कभी भी तरक्की नहीं कर पाता है.

परिवार से अच्छे रिश्ते न रखना

चाणक्य नीति के अनुसार घर के मुखिया को परिवार के सभी सदस्यों से अच्छे संबंध रखने चाहिए. जिस परिवार में एकता होती है उसमें ताकत होती है. ऐसे परिवारों में जहां एकता हो वहां एक इंसान पर भी मुसीबत आने पर सभी साथ खड़े रहते हैं. वहीं, रिश्ते अच्छे न होने की वजह से परिवार के मुखिया को मुसीबतों का सामना अकेले करना पड़ता है. ऐसे परिवारों में बच्चों पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं सहना पड़ेगा धोखा खाने का दुख, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >