Chanakya Niti: ये 3 लोग आपको जीवन में कभी नहीं चढ़ने देते तरक्की की सीढ़ी, बने हुए कामों को बिगाड़ने की रखते हैं काबिलियत

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको जितनी जल्दी हो सके दूरी बना लेनी चाहिए. जब आप इन लोगों के साथ ज्यादा समय बिताते हैं तो आप जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य और उनकी नीतियों में बारे में हम सभी जानते हैं. आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों का जिक्र किया है जो आपको जीवन में कभी भी तरक्की की सीढ़ी चढ़ने नहीं देते हैं. अगर आप इन लोगों के साथ ज्यादा समय बिताते हैं तो आपके बने बनाए काम भी बिगड़ने लग जाते हैं. तो चलिए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मूर्ख लोगों से रहें दूर

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको कभी भी मूर्ख लोगों के साथ नहीं रहना चाहिए. इस तरह के जो लोग होते हैं वे खुद को सभी के ऊपर और सबसे बेहतर समझते हैं. अगर आप एक मूर्ख व्यक्ति के साथ हैं चाहे वह आपका कितना भी करीबी क्यों न हो यह आपका काम और आपका समय सिर्फ बिगाड़ ही सकते हैं. बता दें जो मूर्ख लोग होते हैं वे जीवन में हमेशा गलत फैसले लेते हैं और इन फैसलों का सीधा असर आपके जीवन पर पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: आपके पैसों और इज्जत की धज्जियां उड़ा देती हैं ये गलतियां, दुख में बीतेगा जीवन

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

जिसे हर समय हो रोने की आदत

चाणक्य नीति के अनुसार आपको उन लोगों से हमेशा ही दूरी बनाकर रखनी चाहिए जिन्हें हर बात पर रोने की आदत हो या फिर चीजों में खामियां निकालने की आदत हो. इस तरह के लोगों से आपको जितना हो सके दूरी बनाकर रखनी चाहिए. इस तरह के जो लोग होते हैं उनकी सोच काफी निगेटिव होती है जिस वजह से इसका असर आप पर भी पड़ सकता है. कई बार इन लोगों की वजह से आपको नुकसान तक झेलना पड़ जाता है.

खुद को सबसे बेहतर समझने वाली महिला से रहें दूर

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको उस तरह की महिला से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए जो खुद को सबसे बेहतर और सबसे ऊपर समझती है. इस तरह की जो महिलाएं होती है उन्हें झूठ कहना काफी अच्छे से आता है. सिर्फ यहीं नहीं, इस तरह की जो महिलाएं होती है वे कई बार अपने कड़वे और कठोर बातों से आपको परेशान भी कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पुरुषों की इन खूबियों पर जान छिड़कती हैं महिलाएं, प्यार में हो जाती हैं पागल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >