महिलाओं को अपनी ये 5 बातें हर किसी से रखनी चाहिए छिपाकर, शेयर कीं तो लोग उठा सकते हैं फायदा

Chanakya Niti for Women: आचार्य चाणक्य ने महिलाओं को लेकर भी कई ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें आज के समय में जानना बेहद जरूरी है. खासकर कुछ बातें ऐसी हैं, जिन्हें दूसरों से शेयर करने पर लोग आपका फायदा उठा सकते हैं. आखिर ये कौन सी बातें हैं, जिन्हें महिलाओं को हमेशा अपने तक ही सीमित रखना चाहिए? जानिए इस आर्टिकल में.

Chanakya Niti for Women: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे बुद्धिमान और समझदार व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है. मानवजाति को सही रास्ता दिखाने और जीवन को सही तरीके से जीने में मदद करने के लिए उन्होंने सदियों पहले जो बातें कही थीं, वे आज के समय में भी उतनी ही सही साबित होती हैं. उनकी कही गई बातों को ही आज के समय में हम 'चाणक्य नीति' के नाम से जानते हैं. अपनी इन नीतियों में चाणक्य ने कई विषयों पर खुलकर चर्चा की थी, जिनमें से कुछ बातें महिलाओं के लिए भी हैं.

आचार्य चाणक्य ने महिलाओं के लिए जो बातें कही थीं, उनमें से एक यह भी है कि उन्हें कौन सी बातें हमेशा दूसरों से छिपाकर रखनी चाहिए. चाणक्य के अनुसार, अगर महिलाएं ये बातें हर किसी को बता देती हैं, तो कुछ चालाक और बुरी नीयत वाले लोग उनका फायदा उठा सकते हैं. कई बार दूसरों से कही गई ये बातें पूरे परिवार को मुसीबत में डाल सकती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं बातों के बारे में बहुत ही आसान भाषा में समझाने जा रहे हैं, जिन्हें महिलाओं को कभी दूसरों के सामने नहीं कहना चाहिए.

5 things a women must never share with anyone

घर-परिवार के झगड़े और पर्सनल बातें

शायद ही कोई घर ऐसा हो जिसमें कभी लड़ाई न हुई हो या फिर छोटी-मोटी बहस न हुई हो. अगर आपके घर पर भी ऐसा होता है, तो एक महिला होने के नाते आपको कभी भी इन बातों का जिक्र दूसरों के सामने नहीं करना चाहिए. चाणक्य के अनुसार, जब आप अपने घर की इन बातों को बाहर दोस्तों और पड़ोसियों के साथ शेयर करती हैं, तो लोग आपके मुंह पर तो मीठी-मीठी बातें करते हैं और दुख जताते हैं, लेकिन पीठ पीछे आपका उतना ही मजाक उड़ाते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, कुछ ऐसे बुरे लोग भी होते हैं जो आपके घर की इस फूट का फायदा उठाकर हालात को और भी बिगाड़ सकते हैं. यही वजह है कि आपको अपने घर की बातों को हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: बच्चों की इन 5 गलतियों को छोटा समझने की न करें भूल, वरना आगे चलकर माता-पिता को पड़ सकता है पछताना

पति की कमियों या कमजोरियों का जिक्र

पति और पत्नी का रिश्ता पूरी तरह से प्यार और भरोसे पर टिका होता है. चाणक्य कहते हैं कि दुनिया में कोई भी ऐसा इंसान नहीं है जो पूरी तरह से परफेक्ट हो, हर किसी में कोई न कोई कमी जरूर होती है. ऐसे में उनके अनुसार, एक महिला को अपने पति की आदतों, बीमारियों और पैसों की तंगी जैसी कमियों का जिक्र अपनी सहेलियों या रिश्तेदारों के सामने भूलकर भी नहीं करना चाहिए. जब आप अपने पति की कमियां दूसरों को बताती हैं, तो समाज में उनका सम्मान कम हो जाता है. और जब पति की इज्जत घटती है, तो इसका बुरा असर आपकी खुद की इज्जत पर भी पड़ता है.

किसी को न बताएं अपनी सेविंग्स और बैंक बैलेंस

अक्सर महिलाओं की यह आदत होती है कि वे घर चलाने के साथ ही थोड़े-थोड़े पैसों की बचत यानी कि सेविंग्स भी करती रहती हैं. चाणक्य के अनुसार, यह एक बहुत ही अच्छी आदत है. लेकिन आपके पास कितना पैसा है, कितना सोना-चांदी है या फिर आपने कितनी सेविंग्स की हैं, इस बात का जिक्र कभी भी किसी तीसरे व्यक्ति के सामने नहीं करना चाहिए. अगर आप अपनी अमीरी की बातें करेंगी, तो लोग आपसे जलने लगेंगे या बेवजह उधार मांगने आ जाएंगे. वहीं दूसरी तरफ, अगर आप अपनी गरीबी का रोना रोएंगी, तो लोग आपको कमजोर समझकर आपकी इज्जत करना छोड़ देंगे. इसलिए पैसों से जुड़ी बातें हमेशा दूसरों से छिपाकर रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: इन 5 गलतियों की वजह से घर में नहीं टिकती सुख-शांति और खुशहाली, चाणक्य ने इन्हें बताया परिवार का सबसे बड़ा दुश्मन

अपना कोई अपमान या दुख

जिंदगी में कई बार ऐसा भी होता है कि कोई इंसान हमारी बेइज्जती कर देता है या फिर हमारा दिल दुखा देता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर आप एक महिला हैं तो आपको अपने साथ हुए किसी भी अपमान का जिक्र बार-बार दूसरों के सामने नहीं करना चाहिए. जब आप अपने किसी भी दुख या अपमान का जिक्र दूसरों से करती हैं या उन्हें बताती हैं, तो बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो मन ही मन खुश होने लगते हैं. इसकी वजह से समाज में आपकी छवि कमजोर पड़ती है और लोग आपको हर समय रोते रहने वाला इंसान समझ लेते हैं. चाणक्य के अनुसार, इसकी वजह से लोग आपकी लाचारी में साथ देने के बजाय आपका मजाक ज्यादा उड़ाने लग जाते हैं. इसलिए अपमान को भूलकर अपने काम में आगे बढ़ना ही सबसे सही तरीका है.

फ्यूचर के प्लान और सीक्रेट्स

चाणक्य नीति के अनुसार, अगर आपने या आपके परिवार ने आने वाले दिनों के लिए कोई बड़ा प्लान बनाया है, जैसे कि कोई नया काम शुरू करना, नया घर या गाड़ी खरीदना, या बच्चों की पढ़ाई से जुड़ा कोई बड़ा फैसला, तो जब तक ये सभी काम पूरे न हो जाएं, आपको इनका जिक्र दूसरों के सामने गलती से भी नहीं करना चाहिए. चाणक्य के अनुसार, जब आप अपने सीक्रेट प्लान्स पहले ही दूसरों को बता देते हैं, तो आपके कामों में रुकावटें आनी शुरू हो जाती हैं. उनके अनुसार जो लोग आपसे जलते हैं, वे आपके बने बनाए काम को बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं. इसलिए हमेशा काम पूरा होने के बाद ही उसकी जानकारी दूसरों को देनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: इन 5 चीजों पर कंट्रोल करते ही बदल जाएगी आपकी जिंदगी, खुद पर जीत दिलाएंगी आचार्य चाणक्य की ये बातें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >