स्नैक्स टाइम पर चना दाल से बनाएं ये 4 रेसिपीज

Chana Dal Snack Recipe Ideas: घर पर रखें चना दाल से स्नैक्स टाइम पर पकौड़े बनाने के बजाय आप इस आर्टिकल में दी गई कुछ टेस्टी रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.

Chana Dal Snack Recipe Ideas: अगर आप भी चना दाल से अक्सर तड़का, पराठा या सब्जी बनाते हैं, तो आप इससे स्नैक्स टाइम के लिए भी कई रेसिपीज बनाकर तैयार कर सकते हैं. यहां दिए गए चना दाल से बनने वाले स्नैक्स आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं. इन रेसिपी को आप कम समय में तैयार कर सकते हैं और नाश्ते या चाय के साथ तुरंत सर्व कर सकते हैं. 

रोस्टेड चना दाल 

रोस्टेड चना दाल स्नैक्स के टाइम खाने में बहुत अच्छा लगता है. इसे बनाने के लिए बिना भिगोए चना दाल को मध्यम आंच पर कड़ाही में हल्का सुनहरा और खुशबूदार होने तक भून लें. भूनने के बाद उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी मिलाकर ठंडा होने दें. अब इसे खाएं. 

चना दाल वड़ा 

चना दाल वड़ा बनाने के लिए चना दाल को 4-5 घंटे भिगोकर मिक्सी में मोटा पेस्ट बना लें. इसमें हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल वड़े बनाकर तेल में सुनहरा और कुरकुरा तल लें. गरम वड़ों को हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें. 

चना दाल टिक्की

चना दाल टिक्की बनाने के लिए भिगोई हुई चना दाल को पीसकर उसमें प्याज, हरी मिर्च, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस मिश्रण से छोटे टिक्की आकार बनाएं और नॉन-स्टिक पैन में हल्का तेल डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें. इस टिक्की को दही या हरी चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है. 

चना दाल के कटलेट 

चना दाल कटलेट बनाने के लिए उबली हुई चना दाल और उबले आलू को मसलकर उसमें प्याज, हरा धनिया, गरम मसाला और नमक डालें. मिश्रण से गोल कटलेट बनाएं और ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी में कोट करके तेल में सुनहरा और कुरकुरा तल लें. टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ यह और भी मजेदार लगती है.

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >