Boxing Day 2022: बॉक्सिंग डे को लेकर है उत्सुकता,जानें क्या है इसका इतिहास और कैसे क्रिकेट से जुड़ा ये नाम

Boxing Day 2022: क्रिसमस के अगले दिन 26 दिसंबर को यूके और आयरलैंड के अलावा कई कॉमनवेल्थ देशों में सरकारी छुट्टी होती है. अगर 26 दिसंबर शनिवार या रविवार का होता है तो बॉक्सिंग डे सोमवार को मनाया जाता है. क्रिकेट जगत में ऑस्ट्रेलिया हर साल इस दिन टेस्ट मैच की शुरूआत करते हैं

Boxing Day 2022:  क्रिसमस के अगले दिन यानी 26 नवंबर को  बॉक्सिंग डे के रूप में मनाया जाता है लेकिन इस दिन का बॉक्सिंग से कोई संबंध नहीं है. क्रिकेट जगत में ऑस्ट्रेलिया हर साल इस दिन टेस्ट मैच की शुरूआत करते हैं और उसे ‘बॉक्सिंग डे टेस्ट’ कहा जाता है. ऑस्ट्रेलिया इस दिन मेलबर्न में ही टेस्ट मैच खेलता है.

क्या है बॉक्सिंग डे

क्रिसमस के अगले दिन 26 दिसंबर को यूके और आयरलैंड के अलावा कई कॉमनवेल्थ देशों में सरकारी छुट्टी होती है. अगर 26 दिसंबर शनिवार या रविवार का होता है तो बॉक्सिंग डे सोमवार को मनाया जाता है. इस दिन लोग परिवार के साथ समय बिताते हैं और शॉपिंग करते हैं. पुराने समय में इस दिन अमीर लोग गरीबों को बॉक्स में भरकर गिफ्ट देते थे. यूके में इस दिन दुकानों पर बिक्री काफी बढ़ जाती है. एक समय इस दिन ब्रिटेन के लोग बॉक्सिंग डे के दिन कई गतिविधियों में भाग लेते थे. जैसे इंगलिश चैनल के बर्फीले पानी में तैरना, चैरिटी करना आदि. आयरलैंड में बॉक्सिंग डे को सेंट स्टीफंस डे भी कहा जाता है.

कब खेला गया पहला बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच

बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच की शुरुआत 1950 से हुई. सबसे पहले इंटरनेशनल स्तर पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ये मैच खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी. शुरुआती दिनों में हालांकि इसे हर साल नहीं खेला जाता था. 1952 में साउथ अफ्रीका ने अपना पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला था वो भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की थी. फिर 1968 में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला गया. 1980 से हर साल इसे खेलने की परंपरा शुरू हुई. तब से ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका की टीमें लगातार बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच खेल रही हैं.

जानिए कैसे पड़ा बॉक्सिंग डे नाम

26 दिसंबर के दिन का नाम बॉक्सिंग डे कैसे पड़ा इसे लेकर कई कहानियां हैं. ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी इस दिन को साल 1830 और ब्रिटेन से जोड़ती है, जिसमें कहा गया है कि ये क्रिसमस के दिन के बाद सप्ताह का पहला दिन होता है.इसमें कहा गया है कि ये छुट्टी का दिन होता है, जिसमें अलग-अलग जगह काम करने वाले लोगों को क्रिसमस-बॉक्स मिलता है. इसी बॉक्स की परम्परा से संभवत: बॉक्सिंग डे नाम बना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >