7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक

बॉडी को चमकाने के लिए महंगे पैक खरीदना नहीं चाहते हैं, तो आप मानसी शर्मा की बताई घर पर बनी बॉडी पॉलिशिंग पैक को बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.

हर किसी को खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन की चाहत होती है. ऐसे में बदलती लाइफस्टाइल, धूल-मिट्टी, स्ट्रेस और केमिकल प्रोडक्ट्स की वजह से हमारी स्किन धीरे-धीरे बेजान और रूखी दिखने लगती है. इस वजह से लोग स्किन को निखारने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर बैठे नेचुरल तरीके से अपनी बॉडी को चमकदार बनाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बताई गई बॉडी पॉलिशिंग पैक आपके लिए बेस्ट है. कंटेंट क्रिएटर मानसी शर्मा के इंस्टाग्राम  हैंडल @healthy_tipswithme में शेयर की गई इस बॉडी पॉलिशिंग पैक से आप सिर्फ 7 दिनों में  रेगुलर इस्तेमाल करके आप अपने बॉडी को चमका सकते हैं. तो अब आपको मार्केट के महंगे प्रोडक्ट खरीदने के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आइए जानते हैं मानसी शर्मा की शेयर वीडियो से बॉडी पॉलिशिंग पैक बनाने का तरीका. 

पैक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? 

  • गेंहू का आटा 
  • मिल्क 
  • ऑर्गेनिक हल्दी
  • बेसन 
  • चावल का आटा 

बॉडी के लिए पैक कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले आप एक कटोरी में बेसन, ऑर्गेनिक हल्दी, चावल का आटा, गेहूं का आटा लेकर हल्का से दूध मिलाएं. अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके उबटन का पेस्ट तैयार कर लें. 
  • अब तैयार है आपका बॉडी पॉलिशिंग पैक. इसे अब आप बॉडी में लगाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: सोने सा चमकेगा आपका चेहरा, बस हल्दी और बेसन का करें इस तरह इस्तेमाल

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >