कंबल के कवर धोने के लिए अपनाएं ये टिप्स, दिखेगा एकदम साफ

कंबल के कवर को धोने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका, इस आर्टिकल की मदद से जानें धोने के जरूरी टिप्स.

सर्दियों के दिन में कंबल हमें ठंड से बचाने का काम करता है. कई घरों में कंबल के ऊपर कवर डाला जाता है जो कंबल को अंदर से गंदा होने से बचाता है और गर्म रखने में भी मदद करता है. रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से इसे 2 या 3 हफ्ते में धोना भी जरूरी होता है. आज हम आपको इस आर्टिकल में कंबल के कवर धोने के टिप्स बताएंगे, जिसका इस्तेमाल करके आप कंबल के कवर को अच्छे से साफ या नया जैसा रख सकते हैं. 

अच्छे से धुलाई 

कंबल के कवर को हमेशा 2-3 हफ्ते में एक बार जरूर धोएं. इससे कवर से धूल और बदबू हट जाती हैं और सोने के समय कंबल के साथ आराम महसूस होता है. कवर धुलाई के लिए हमेशा हल्के डिटर्जेंट का उपयोग करें और बहुत तेज केमिकल वाले साबुन से कभी न धोएं. 

सही तरीके से धोएं 

कवर को मशीन में सोते समय अलग-अलग कपड़ों के साथ न डालें. हमेशा कवर को अलग से धोएं. मशीन के लिए आप हमेशा Gentle या Delicate मोड का इस्तेमाल करें. बहुत ज्यादा स्पिन न करें. अगर आप हाथ से धो रहें है तो आप इसे कुछ देर डिटर्जेंट के साथ गुनगुने पानी में कुछ देर रखें. इसके बाद आप हल्के हाथ से रगड़ें. फिर कवर को आप साफ पानी से अच्छी तरह धोएं. 

सुखाने का तरीका

धुलाई के बाद कवर को अच्छी तरह निचोड़कर धूप में सुखाएं. हवा वाली जगह पर सुखाना सबसे अच्छा होता है. 

दाग हटाने के लिए 

अगर कंबल के कवर में दाग लग गए हैं, तो आप इसे घर पर आसानी से हटा सकते हैं. इसके लिए आप नमक और नींबू को मिलाकर पीला दाग हटा सकते हैं. जिद्दी दाग हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा के साथ पानी मिलाकर साफ करें. 

रखने का सही तरीका

कंबल का कवर रखने से पहले आप हमेशा ध्यान में रखें कि कवर पूरी तरह सूखा हुआ हो, कॉटन बैग में रखा हो. 

यह भी पढ़ें- Carpet Cleaning Tips At Home: दिवाली से पहले इस तरह कर लें कार्पेट की सफाई, धोने के बाद दिखेगा बिल्कुल नया जैसा 

यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >