Bizarre News: पहाड़ से आ रही थी अजीब सी आवाज, गौर से देखा तो झांकती दिखी दो आंखें

Bizarre News: हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वाइरल हो रहा था जिसमें कई चौंकाने वाली चीजें सामने आयीं..

Bizarre News: यह धरती जितनी खूबसूरत है उतनी ही अजीब या फिर कहें तो विचित्र भी है. यहां आपको कई ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी जिनपर भरोसा कर पाना आपके लिए कभी भी आसान नहीं होगा. अगर आपने ऐसा कुछ देख भी लिया था आप उसपर भरोसा नहीं कर पाएंगे. यह बात तो सच है कि इस दुनिया में ऐसे जानवर या फिर जीव भी हैं जो दिखने के मामले में काफी अलग और अनोखे होते और अगर ये आपकी आंखों के सामने आ जाते हैं तो आपके लिए चीजें काफी अजीब होने के साथ डरावनी भी हो जाती हैं. हाल ही में ऐसी ही एक घटना देखने को मिली है. इसमें अचानक एक व्यक्ति के सामने एक ऐसा जानवर आ गया जिसके बारे में उसे मालूम ही नहीं था. वह व्यक्ति पहाड़ी इलाके में था जिस समय उसे अचानक से गुफा के अंदर से अजीब से आवाजें सुनाई देने लगीं. आवाज सुनने पर वह व्यक्ति उत्सुक हो गया और घूम-घूमकर इलाके में मुआइना करने लगा. इसी दौरान उस आदमी को पहाड़ी गुफा के अंदर से दो आंखें झांकती हुई दिखाई दी. जैसे ही उसकी आंखें उस जानवर की आंखों से मिली उस आदमी के होश उड़ गए.

क्या है इस वीडियो में

शेयर किया गया यह इंस्टाग्राम वीडियो काफी चौंकाने वाला है. इस वीडियो में आप एक आदमी को पहाड़ी इलाके में टहलते हुए देख सकते हैं. अगर आप इस वीडियो को ईयरफ़ोन लगाकर या फिर ऐसे भी ध्यान से सुनेंगे तो इसमें आपको किसीके दहाड़ने की अजीब सो आवाज सुनाई देगी. आवाज धीमी गति से होने की वजह से कई लोग इस बात का पता नहीं लगा पाएंगे कि यह जीव आखिर है क्या. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर unanswered_universe नाम के चैनल ने शेयर किया है और इसका नाम ‘वीयर्ड क्रिएचर आईज शाइनिंग इन माउंटेन है’.

Also Read: Mir Mine Russia: हवाई जहाज को भी निगल जाती है रहस्यों से भरी ये खान

चमकती हुई दिखी दो आंख

पहाड़ी इलाके में टहलते हुए उस आदमी को जब यह समझ में नहीं आयी कि आखिर यह आवाज आ कहां से रही है तो वह हर तरह उस जीव को ढूंढ़ने लगता है. यहां पहाड़ पर कई गुफाएं भी थीं. अचानक उस आदमी की नजर उन्हीं गुफाओं में से एक पर पड़ती है. दूर से दिखाई दे रहे उस गुफा की तरफ वह अपना कैमरा घुमा लेता है. थोड़ी ही देर में उसे गुफा के अंदर से दो आंखें चमकती हुई दिखाई देती है जिसे देखकर उस आदमी के होश उड़ जाते हैं. अगर आप भी इस वीडियो को ध्यान से देखते हैं तो आपके भी होश उड़ जाएंगे. आपके लिए भी इस बात का पता लगाना काफी मुश्किल हो जाएगा कि आखिर वह जीव या फिर जानवर क्या है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >