इस ईद घर पर बनाइए शेफ रणवीर बरार की खास चिकन दम बिरयानी

Biryani Recipe at Home For Eid: मशहूर शेफ रणवीर बरार की स्पेशल चिकन दम बिरयानी घर पर बनाना अब बेहद आसान है. खुशबूदार बासमती चावल, मसालेदार चिकन और दम में पकाने की खास तकनीक से यह बिरयानी रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देती है और खाने वालों को जरूर पसंद आती है.

Biryani Recipe at Home For Eid: अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाना चाहते हैं, तो मशहूर शेफ रणवीर बरार की स्पेशल चिकन दम बिरयानी जरूर ट्राई करें.  उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस बिरयानी की आसान रेसिपी शेयर की है, जिसे घर पर भी बहुत आसानी से बनाया जा सकता है.  दम में पकाई गई बिरयानी की खुशबू और स्वाद इतना लाजवाब होता है कि पूरा घर महक उठता है. 

बिरयानी बनाने के लिए जरूरी सामान 

  • 500 ग्राम चिकन
  • 2 कप बासमती चावल
  • 2 बड़े प्याज (पतले कटे हुए)
  • 1 कप दही
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 2–3 हरी मिर्च
  • 1/2 कप हरा धनिया और पुदीना
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच बिरयानी मसाला
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 3–4 इलायची
  • 1 दालचीनी का टुकड़ा
  • 2 तेज पत्ता
  • केसर वाला दूध (2 चम्मच)
  • घी या तेल
  • नमक स्वाद अनुसार

चिकन बिरयानी बनाने का तरीका

  • सबसे पहले चावल को धोकर लगभग 20 मिनट के लिए भिगो दें.  अब एक बर्तन में चिकन लें और उसमें दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और थोड़ा बिरयानी मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं.  इसे 30 मिनट के लिए मेरिनेट होने दें. 
  • अब एक कढ़ाही में घी या तेल गरम करें और उसमें कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.  इसमें साबुत मसाले जैसे दालचीनी, इलायची और तेज पत्ता डालें.  फिर मेरिनेट किया हुआ चिकन डालकर कुछ मिनट तक पकाएं. 
  • दूसरी तरफ चावल को लगभग 70% तक उबाल लें.  अब बिरयानी लगाने के लिए एक बर्तन में पहले चिकन की परत लगाएं और उसके ऊपर चावल की परत डालें.  ऊपर से तला हुआ प्याज, पुदीना, हरा धनिया और केसर वाला दूध डाल दें. 
  • अब बर्तन को ढककर धीमी आंच पर लगभग 15–20 मिनट तक दम पर पकाएं. 
  • जब बिरयानी दम पर पककर तैयार हो जाए तो इसे हल्के हाथ से मिलाएं और गरमा-गरम रायता या सलाद के साथ परोसें.  यह बिरयानी स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि घर के सभी लोग इसे बार-बार बनाने की फरमाइश करेंगे. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >