Gift Ideas: जब दोस्त का जन्मदिन आता है तो हम चाहते हैं कि उनके लिए कुछ खास और यादगार करें. ऐसे में एक प्यारा सा तोहफा देना अच्छा आइडिया रहता है. अगर आप अपने दोस्त के लिए बिना ज्यादा पैसे खर्च किए बजट फ्रेंडली गिफ्ट ऑप्शन्स की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आप इन गिफ्ट आइटम को 500 रुपये के अंदर खरीद सकते हैं.
विंड चाइम गिफ्ट में दें
दोस्त के जन्मदिन पर विंड चाइम देना एक प्यारा और यादगार गिफ्ट हो सकता है. इसकी हल्की-हल्की मधुर आवाज सुनने में बहुत अच्छी लगती है. इसका इस्तेमाल वे अपने रूम या बालकनी को सजाने के लिए कर सकते हैं.
परफ्यूम गिफ्ट करें
बर्थडे के मौके पर परफ्यूम गिफ्ट करना एक अच्छा ऑप्शन है. जब भी वे परफ्यूम लगाएंगे तो उन्हें आपकी याद जरूर आएगी. आप उनकी पसंदीदा फ्रेग्रेंस या कोई नई फ्रेग्रेंस का परफ्यूम गिफ्ट में दे सकते हैं. इसे आप अच्छे से पैक करके अपने दोस्त को दें.
सॉफ्ट टॉय गिफ्ट करें
दोस्त के जन्मदिन पर आप उन्हें सॉफ्ट टॉय गिफ्ट में दे सकते हैं. सॉफ्ट टॉय आपके दोस्त के कमरे की सजावट में भी चार चांद लगा देता है. इस गिफ्ट को देखकर आपके फ्रेंड के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी.
नोट पैड गिफ्ट करें
अगर आप अपने दोस्त के लिए कुछ उपयोगी गिफ्ट देना चाहते हैं तो नोट पैड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आप उनके पसंदीदा कलर, डिजाइन या थीम वाला नोट पैड चुन सकते हैं. आप मजेदार कैरेक्टर, कोट्स या मिनिमलिस्ट स्टाइल वाला नोट पैड दे सकते हैं.
फोन कवर गिफ्ट करें
अपने दोस्त के लिए तोहफे में आप फोन कवर खरीद सकते हैं. आजकल मार्केट में कई तरह के फोन कवर मिलते हैं. आप रंग-बिरंगे डिजाइन या मजेदार प्रिंट्स वाले फोन कवर सेलेक्ट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें– Engagement Gift Ideas: अपनी दोस्त की सगाई में देना चाहते हैं खास और यादगार तोहफा, तो इन गिफ्ट आइडियाज को करें ट्राई
यह भी पढ़ें– Wedding Gift Ideas For Bride: दुल्हन को दें ऐसा खास तोहफा जो चेहरे पर लाए मुस्कान, जानिए बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज
