Best Flower Plants to Grow in February: फरवरी में लगाएं ये 5 खूबसूरत फूलों के पौधे, बगीचा बनेगा रंगों से गुलजार

Best Flower Plants to Grow in February: फरवरी में बागवानी का सही समय है. इस आर्टिकल में जानिए भारत में फरवरी महीने में उगाने के लिए बेस्ट फूलों के पौधे जैसे कैलेंडुला, जिनिया, कॉसमॉस और सदाबहार, जो आपके गार्डन को रंगों से भर देंगे.

Best Flower Plants to Grow in February: फरवरी का महीना भारत में बागवानी के लिए बेहद खास माना जाता है. इस महीने नैन ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है और मौसम फूलों के पौधों के लिए अनुकूल हो जाता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर का गार्डन, छत या बालकनी रंग-बिरंगे फूलों से भर जाए, तो फरवरी में कुछ खास फूलों के पौधे जरूर लगाएं. यहां हम बता रहे हैं Best Flower Plants to Grow in February, जो भारत में आसानी से उगते हैं और कम देखभाल में भी फूलों की बहार ला देते हैं.

Best Flower Plants to Grow in February: फरवरी में कौन से फूल लगाएं? जानिए बेस्ट फ्लावर प्लांट्स की लिस्ट

1. Calendula (Pot Marigold) या कैलेंडुला

Calendula (pot marigold) या कैलेंडुला

इसे जंगली गेंदा, पॉट गेंदा के नाम से भी जाना जाता हैं. कैलेंडुला ठंडे मौसम में लगने वाला फूल है जो फरवरी में लगाने पर जल्दी खिलता है. इसके पीले-नारंगी फूल न सिर्फ सुंदर होते हैं बल्कि आयुर्वेद में भी उपयोगी माने जाते हैं. इसकी कई कलर वैरायटी भी उपलब्ध हैं.

2. Dianthus (Sweet William): डायन्थस

Dianthus (sweet william): डायन्थस

इंडिया में स्वीट विलियम के नाम से जाना जाने वाला डायन्थस अपने खुशबूदार और रंगीन फूलों के लिए जाना जाता है. इसे गमलों और क्यारियों दोनों में उगाया जा सकता है.

3. Zinnia: जिनिया

Zinnia: जिनिया

जिनिया गर्मी सहन करने वाला पौधा है और फरवरी में बोने पर मार्च-अप्रैल में खिलने लगता है. यह तितलियों को भी आकर्षित करता है.

4. Cosmos: कॉसमॉस

Cosmos: कॉसमॉस

गुलदाउदी जैसा दिखने वाला यह फूल कॉसमॉस कम देखभाल में उगने वाला पौधा है. इसके हल्के गुलाबी, सफेद और बैंगनी फूल बगीचे को नेचुरल लुक देते हैं.

5. Vinca: सदाबहार या नयनतारा

Vinca: सदाबहार या नयनतारा

सदाबहार भारत में सबसे लोकप्रिय फूलों में से एक है. यह पूरे साल फूल देता है और फरवरी में लगाने पर तेजी से बढ़ता है. सदाबहार या नयनतारा की कई वैरायटी अलग अलग कलर में मार्केट में उपलब्ध हैं.

अगर आप फरवरी में इन फूलों के पौधे लगाते हैं, तो आने वाले महीनों में आपका गार्डन रंगों और खुशबू से भर जाएगा. ये सभी पौधे भारतीय मौसम के अनुकूल हैं और नए गार्डनर्स के लिए भी बेहतरीन विकल्प हैं.

यह भी पढ़ें: Money Plant Growth Hacks: दिन दोगुनी और रात चौगुनी ग्रोथ करेगा आपका मनी प्लांट – अपनाएं ये 4 कमाल के ग्रोथ हैक्स

यह भी पढ़ें: 4 Easy Grow Plants in Water and Soil: मिट्टी और पानी दोनों में आसानी से ग्रो हो जाते है ये पौधे- मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, सिंगोनियम और लकी बैंबू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >