Besan-Gond Laddu Recipe: सर्दियों में मीठा खाने का है मन, तो घर पर तैयार करें बेसन-गोंद लड्डू

Besan-Gond Laddu Recipe: सर्दियों के मौसम में मीठा खाने का मन है तो घर पर ही तैयार करें बेसन-गोंद के लड्डू. इस लड्डू को आप आसानी से बना सकते हैं.

Besan-Gond Laddu Recipe: अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं तो आप घर पर ही मिठाई बना सकते हैं. घर पर बनी मिठाई की बात ही कुछ और ही होती है. किसी भी त्योहार या खास मौके पर घरों में अक्सर बेसन के लड्डू को बनाया जाता है. अगर आप बेसन के लड्डू को कुछ अलग ट्विस्ट देना चाहते हैं तो बेसन-गोंद के लड्डू बना सकते हैं. ठंड के मौसम में आप बेसन-गोंद के लड्डू को जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से बेसन-गोंद के लड्डू को बनाने की विधि. 

बेसन-गोंद के लड्डू को बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बेसन- 2 कप
  • पिसी हुई चीनी- 1 कप
  • गोंद- आधा कप
  • घी- 1 कप
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • काजू- 10-12 बारीक कटा हुआ
  • बादाम- 10-12 बारीक कटा हुआ

बेसन-गोंद के लड्डू को कैसे तैयार करें?

  • बेसन-गोंद के लड्डू को बनाने के लिए सबसे पहले आप कड़ाही को गर्म करें. इसमें एक चम्मच घी को डालें. इसमें आप गोंद को डालकर तलें. इसे निकाल लें. गोंद को ठंडा करके आप दरदरा पीस लें. 
  • अब आप काजू और बादाम को कड़ाही में डालें और इसे भी भूनें. इसे प्लेट में निकालकर बारीक काट लें.
  • इसके बाद आप कड़ाही में घी डालें और बेसन को भूनें. इसे आप धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें. बेसन से जब अच्छी खुशबू आने लगे और इसका रंग सुनहरा हो जाए तब आप इसमें इलायची पाउडर को डाल दें. 
  • अब आप इसमें गोंद को मिला लें और थोड़ी देर पका लें. इसके बाद आप बारीक कटा हुआ काजू और बादाम को डाल दें.
  • बेसन के मिश्रण को थोड़ी देर ठंडा होने दें. इसमें आप पिसी हुई चीनी को मिला लें. अब आप हाथ में थोड़ा सा घी लगाएं और मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू को तैयार करें.

यह भी पढ़ें- Gud Makhana Recipe: घर आए दोस्तों के लिए बनाएं कुछ मीठा, झटपट तैयार करें गुड़ मखाना

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी




प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >