हर मौके पर शोभा बढ़ाएंगी ये शानदार रंगोली डिजाइन, आप भी करें ट्राई

Rangoli Design: रंगोली से सजाना है घर तो इस आर्टिकल से आप कुछ डिजाइन आइडियाज ले सकते हैं. आप यहां दिए गए रंगोली डिजाइन को आसानी से बना सकते हैं.

Rangoli Design: किसी भी त्योहार या खास अवसर पर घर को अच्छे से सजाया जाता है. घर की सजावट में रंग-बिरंगे पर्दे, फूल, दीये और लाइटें लगाई जाती हैं. इसी सजावट में सुंदर रंगोली भी बनाई जाती हैं. घर के मेन गेट, आंगन और पूजा स्थान के पास रंगोली बनाई जाती है, जिससे घर और भी सुंदर लगता है. रंगोली अलग-अलग रंगों, डिजाइनों और आकारों में बनाई जाती है. कुछ रंगोली सिंपल होती हैं, तो कुछ बहुत ही आकर्षक होती हैं. ऐसे में अगर आप भी हर अवसर के लिए रंगोली के डिजाइन खोज रहे हैं तो इस आर्टिकल से आप रंगोली डिजाइन के आइडियाज ले सकते हैं. 

सर्कल रंगोली डिजाइन | Circle Rangoli Design

Circle rangoli design (ai image)

सर्कल रंगोली डिजाइन सबसे आसान डिजाइन है. इसमें गोल आकार बनाकर इसके अंदर रंगीन पैटर्न बनाए जाते हैं. ये डिजाइन उन लोगों के लिए भी सही है जो आसान और सिंपल रंगोली डिजाइन पसंद करते हैं. इस तरह की डिजाइन आप अपने घर के बाहर, हॉल और मेन गेट पर लगा सकते हैं. 

फूलों वाली रंगोली डिजाइन | Flower Rangoli Design

Flower rangoli design (ai image)

फूलों की रंगोली बहुत ही आकर्षक होती है. इसमें अलग-अलग रंगों के फूलों की पंखुड़ियों बनाई जाती है. इसे आप मंदिर, शादी, पूजा और त्योहारों में बना सकते हैं. 

कमल रंगोली डिजाइन | Lotus Rangoli Design

Lotus rangoli design (ai image)

कमल रंगोली बहुत से लोगों को पसंद होती हैं. इस डिजाइन में कमल के आकार की रंगोली बनाई जाती है. आप अलग-अलग कलर से इस डिजाइन को और भी आकर्षक बना सकते हैं. 

मोर रंगोली डिजाइन | Peacock Rangoli Design

Peacock rangoli design (ai image)

मोर रंगोली डिजाइन बहुत रंगीन और आकर्षक होती है. इस डिजाइन में मोर के पंखों के रंग-बिरंगे पैटर्न बनाए जाते हैं. शुभ कार्य और त्योहार के लिए इन तरह की डिजाइन घर पर बनाना सही रहेगा.

यह भी पढ़ें: Latest Suit Design: शादी में पहनने से लेकर घर तक, देखें लेटेस्ट सूट डिजाइन, लोग भी पूछेंगे कहां से लिया

यह भी पढ़ें: Kurti Design For Women: स्टाइल में रहें हमेशा आगे, वॉर्डरोब में शामिल करें ये लेटेस्ट कुर्ती डिजाइन 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >