Beauty Tips: आज के समय में खूबसूरत दिखने की चाहत भला किसे नहीं होती है. खासकर महिलाएं अपनी ब्यूटी को लेकर बेहद सेंसेटिव होती है. वह चेहरे के लिए महीने में ब्यूटी पार्लर जाकर हजारों रुपये फूंक देती हैं. हालांकि इसका असर केवल कुछ ही दिन नजर आएगा फिर फेस ज्यों का त्यों हो जाएगा. इसके लिए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट जिम्मेदार नहीं है बल्कि रोजाना की कुछ ऐसी आदते हैं जिनसे ज्यादातर लोग दूरी बनाते हैं. आज हम उन आदतों के बारे में बताएंगे जो जिन्हें अपनाकर आप ब्यूटी पार्लर के बचा लेंगे यह वो आदत है जिसे अधिकतर लोग फॉलो नहीं करते हैं. खास बात ये है कि इसके लिए आपको कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा. आइये जानते वह जानते हैं वह कौन कौन सी आदते हैं जो आपकी नेचुरल ब्यूटी का कारण बन सकती है.
सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी से
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं. इसका सीधा असर त्वचा पर पड़ता है. नियमित रूप से यह आदत अपनाने पर मुंहासे, दाग-धब्बे और रूखापन कम होने लगता है और चेहरे पर नेचुरल चमक आती है.
मोबाइल स्क्रीन से दूरी बनाना भी जरूरी
डिजिटल के इस जमाने में लोग आजकल लंबे समय तक मोबाइल और लैपटॉप का लगातार इस्तेमाल करते हैं. इससे आपकी त्वचा पर बुरा असर पड़ता है. क्योंकि स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट स्किन को डल बना देती है और जिससे चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां आ जाती हैं. इसलिए समय-समय पर ब्रेक लेना और स्क्रीन टाइम कम करना त्वचा के लिए फायदेमंद होता है.
हफ्ते में 2–3 बार हल्की फेस मसाज करें
कुछ लोग अपनी त्वचा को बेहतर बनाने के लिए महंगे कॉस्मेटिक क्रीम से पर चेहरे पर मालिश करते हैं या उसका रेगुलर इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इसके बजाय वे अगर हफ्ते में 2–3 बार भी नारियल तेल या बादाम तेल से हल्की फेस मसाज करें तो इससे चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन टाइट व फ्रेश नजर आती है. यह आदत पार्लर फेशियल की जरूरत को काफी हद तक खत्म कर देती है.
धूप से बचाव को बनाएं आदत
बिना किसी सुरक्षा के धूप में निकलना त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है. इसलिए कोशिश करें कि कोई भी मौसम में बाहर जाते वक्त स्कार्फ, टोपी या छाते का इस्तेमाल करें. इससे टैनिंग, झाइयां और समय से पहले झुर्रियां पड़ने का खतरा कम हो जाता है.
तनाव कम करें, चेहरे पर असर खुद दिखेगा
लगातार तनाव में रहने से चेहरे की रौनक खत्म होने लगती है. मेडिटेशन, हल्की एक्सरसाइज या मनपसंद काम करने से तनाव कम होता है, जिसका असर सीधे चेहरे की चमक पर दिखाई देता है.
