बाथरूम टाइल्स साफ करने के लिए अपनाएं क्रिएटर शशांक के टिप्स

Bathroom Tiles Cleaning Tips: क्या आपकी भी बाथरूम की टाइल्स हो गई हैं गंदी? तो आप इस आर्टिकल की मदद से जान सकते हैं टाइल्स साफ करने का तरीका.

Bathroom Tiles Cleaning Tips: बाथरूम की टाइल्स समय के साथ धूल, साबुन के दाग और पानी के धब्बों से गंदी और फीकी दिखने लगती हैं. कई बार हमें लगता है कि इसे पूरी तरह से साफ करना बहुत मुश्किल है और इसके लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. लेकिन सही तरीके और कुछ आसान टिप्स के साथ आप अपनी टाइल्स को साफ, चमकदार और बिल्कुल नई जैसी बना सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ आसान बाथरूम टाइल्स क्लीनिंग टिप्स, जिन्हें आप घर पर आसानी से फॉलो कर सकते हैं. इस आसान और असरदार क्लीनिंग हैक के बारे में इंस्टाग्राम अकाउंट @alshihacks पर बताया गया है. इन टिप्स को अपनाकर आप अपने बाथरूम की टाइल्स को आसानी से साफ कर सकते हैं. 

बाथरूम टाइल्स साफ करने के लिए किन-किन चीजों की जरूर पड़ेगी?

  • पानी 
  • लिक्विड डिश वॉश 
  • सिरका (Vinegar) 

बाथरूम के टाइल्स कैसे साफ करें?

  • सबसे पहले एक कटोरी में 3 चम्मच लिक्विड डिश वॉश लें. इसके बाद इसमें 1/3 कप सिरका (Vinegar) डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं.  
  • अब इस तैयार मिश्रण को स्प्रे बोतल में डालकर टाइल्स की सतह पर अच्छी तरह छिड़कें. 
  • इसके बाद, साफ और सूखी कपड़े से टाइल्स को पूरी तरह पोंछें. ध्यान रखें कि कपड़ा अच्छी तरह से साफ हो और टाइल्स को हल्के हाथों से पोंछें. 

यह भी पढ़ें- Cleaning Tips: चाय की छन्नी में जमी गंदगी मिनटों में होंगी साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स

यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो 

यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >