Banana Shake Recipe: सिर्फ 5 मिनट तैयार करें, एनर्जी से भरपूर टेस्टी केले का शेक

Banana Shake Recipe: आज हम आपको इस लेख में केला शेक बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है.

Banana Shake Recipe: केले का शेक एक ऐसा हेल्दी ड्रिंक है. जो दूध और पके हुए केले को मिलाकर बनाया जाता है. इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, फाइबर, आयरन और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को मजबूत और ऊर्जा से भर देते हैं. यह शेक पीने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही शरीर के लिए फायदेमंद भी. इसके अलावा, गर्मियों में ठंडा केला शेक ताजगी देता है, साथ ही थकान भी दूर करता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर मिनटों में केले का शेक तैयार के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी. 

केले का शेक बनाने की सामग्री (Banana Shake Ingredients)

  • पके हुए केले – 2 
  • दूध – 2 कप (ठंडा)
  • चीनी – स्वादानुसार
  • बर्फ के टुकड़े – 4-5 
  • ड्राई फ्रूट्स – (बादाम, काजू, पिस्ता) कटे हुए

यह भी पढ़ें: Bread Aloo Ka Paratha: हर मौसम में चाहिए कुछ नया? तो झटपट ट्राई करें ये ब्रेड आलू का पराठा 

यह भी पढ़ें: Bread Aloo Ka Paratha: हर मौसम में चाहिए कुछ नया? तो झटपट ट्राई करें ये ब्रेड आलू का पराठा 

केले का शेक बनाने की विधि 

  • सबसे पहले केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब एक मिक्सर जार में कटा हुआ केला, चीनी और थोड़ा दूध डालें. अच्छी तरह से पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें. 
  • अब इसमें बचा हुआ दूध और बर्फ के टुकड़े डालें. 
  • फिर से मिक्सर चलाकर अच्छे से फेंट लें, जब तक झाग न आ जाए. 
  • अब इसे एक गिलास में निकले और इसके ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट डालें. 
  • अब तैयार है आपके घर पर बना ठंडा-ठंडा केला शेक. 

यह भी पढ़ें: Sattu Ki Chutney: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं टेस्टी और हेल्दी सत्तू की चटनी, गर्मी में बॉडी को रखेगा कूल 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >