एक बार खाया तो बार-बार बनायेंगे! देसी बाजरे का हलवा शरीर को देगा तगड़ी गर्मी, जानें बनाने का आसान तरीका

Bajra Halwa Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्मी और ऊर्जा देने वाला देसी सुपरफूड बाजरे का हलवा खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है. जानें इसे घर पर कैसे बनाएं, बाजरा और गुड़ के फायदे क्या हैं? और क्यों यह सर्दियों की परंपरागत हेल्दी मिठाई मानी जाती है?

Bajra Halwa Recipe: सर्दी का मौसम आते ही खानपान में ऐसी चीजों की तलाश शुरू हो जाती है जो स्वाद के साथ शरीर को गर्माहट भी दे. इन्हीं में से एक है बाजरा का हलवा, जो आज भी गांवों में सर्दियों का परंपरागत पौष्टिक व्यंजन माना जाता है. बाजरा में आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को ठंड से बचाने के साथ साथ ऊर्जा प्रदान करता है. खास बात यह है कि बाजरे का हलवा बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि एक बार खाने के बाद आप बार-बार इसे बनाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे.

क्यों खास है बाजरा हलवा?

बाजरा ठंड में शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और गुड़ इसमें प्राकृतिक मिठास जोड़कर खून को साफ करता है. गुड़ न सिर्फ खून साफ करता है बल्कि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी बेहद कारगर है. बाजरा और गुड़ का यह कॉम्बिनेशन सर्दी में एक परफेक्ट देसी एनर्जी फूड बन जाता है.

Also Read: Winter Special Aloo-Gajar Tikki: सर्दियों में गरमा-गरम स्नैक्स खाना है पसंद, तो तैयार करें आलू-गाजर की टिक्की

बाजरा का हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • बाजरे का आटा- 1 कप
  • गुड़- ¾ कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • घी- ½ कप
  • पानी- 2 कप
  • बादाम- 10–12 कटे हुए
  • काजू- 10–12 कटे हुए
  • इलायची पाउडर- ½ चम्मच

बाजरे का हलवा बनाने का स्टेप बाई स्टेप तरीका

  • सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डाल दें. हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए गुड़ को घुलने दें. जब उबाल आने लगे तो गैस बंद कर दें.
  • एक कड़ाही में घी गर्म करें. अब इसमें बाजरे का आटा डालें और धीमी आंच पर सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें. लगभग 8–10 मिनट तक भूनने से हलवे का स्वाद निखर जाता है.
  • जब बाजरा अच्छे से भुन जाए, तब इसमें धीरे-धीरे गुड़ वाला पानी डालें. गैस धीमी रखें और लगातार चलाते रहें. कुछ ही मिनटों में हलवा गाढ़ा होकर तैयार होने लगेगा.
  • हलवा पकने के बाद इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए सूखे मेवे डाल दें. हल्का सा घी ऊपर से डालकर मिलाएं फिर गर्मागर्म परोसें.

Also Read: Beetroot Salad Benefits: बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, बस डाइट में शामिल करें चुकंदर का सलाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >