Badam Milk Recipe: मिनटों में तैयार करें क्रीमी और फ्लेवरफुल बादाम मिल्क रेसिपी

Badam Milk Recipe: बच्चे दूध पीने में बहुत नखरा करते हैं ऐसे में आप उनको केसर और इलायची का ट्विस्ट देकर बादाम मिल्क बनाकर दे सकते हैं. चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

Badam Milk Recipe: बच्चों को दूध पिलाना बहुत मुश्किल होता है ऐसे में आज हम बच्चों और आपके लिए बादाम मिल्क की रेसिपी लेकर आए है जो सबको जरूर पसंद आएगी. इसे आप घर पर भी आसानी से बनाकर सबको सर्व कर सकते हैं. ये जल्दी बन जाने के साथ हमारे हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर आसानी से बच्चे हो या बड़े सबके लिए बादाम मिल्क बनाने की रेसिपी. 

बादाम मिल्क बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बादाम – 15–20 (भीगे हुए)
  • दूध – 2 कप
  • चीनी – 1-2 चम्मच (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
  • केसर – 3-4 धागे 
  • पिस्ता/काजू – सजावट के लिए

यह भी पढ़ें- Coconut Milk Recipe: अब मार्केट जाने की जरूरत नहीं, इस तरह घर पर बनाएं हेल्दी कोकोनट मिल्क

यह भी पढ़ें: Bread Ki Barfi Recipe: जब मेहमान हो सामने और घर में ना हो मिठाई, तो बनाएं झटपट ब्रेड की बर्फी

यह भी पढ़ें- Dates Milkshake Recipe: एनर्जी से भरपूर, स्वाद में जबरदस्त, ट्राई करें टेस्टी खजूर मिल्क शेक 

बादाम मिल्क बनाने की विधि क्या है?

  • बादाम मिल्क बनाने के लिए आप बादाम को रातभर या 4-5 घंटे पानी में भिगो दें. फिर इसका छिलका निकाल दें. छिले हुए बादाम को बारीक पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें. इसे कपड़े या छननी की मदद से छान लें. 
  • अब आप एक पैन में बादाम के दूध को उबालने के लिए रखें. इसे हल्की आंच पर 3-4 मिनट उबालें. 
  • आप इसके ऊपर से चीनी, केसर, इलायची पाउडर डालकर धीमी आंच पर पकाएं, फिर गैस बंद कर दें. मिश्रण को 3–4 मिनट धीमी आंच पर पकाएं, फिर गैस बंद कर दें. 
  • तैयार हुए दूध को निकालकर ऊपर से काजू-पिस्ता डालें और सबको सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Kesar Pista Milkshake Recipe: मेहमान और बच्चे हो जाएंगे इंप्रेस, बना लें केसर पिस्ता से टेस्टी और ठंडी-ठंडी मिल्कशेक

यह भी पढ़ें- Banana Oats Smoothie Recipe: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं केला ओट्स स्मूदी, नोट करें बनाने की विधि 

यह भी पढ़ें- Strawberry Shake Recipe: बच्चों के लिए आइसक्रीम नहीं, इस बार ट्राई करें ये टेस्टी स्ट्रॉबेरी शेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >