Baby Names: अगर बारिश के मौसम में हुआ है बच्चे का जन्म, तो चुन सकते हैं सावन वाले नाम

अगर आपके बच्चे का जन्म बारिश के मौसम में हुआ है और आप उसके लिए बारिश पर आधारित किसी नाम की खोज कर रहे हैं तो आपकी मदद के लिए , नीचे कुछ बारिश आधारित नामों की सूची दी गई है.

Picture of baby

Baby Names: मौसम में किसी भी व्यक्ति की मनोस्थिति को प्रभावित करने की शक्ति होती है, बारिश का मौसम हमेशा लोगों में स्फूर्ति एवं ताजगी उत्पन्न करने का कार्य करता है. यह एक प्राकृतिक चीज है और लोगों के जीवन में बहुत महत्व रखती है. कई लोग चाहते हैं की जो नाम वो अपने बच्चे का रखें उस नाम का कोई महत्व हो या कोई अर्थ हो. इसलिए लगातार माता-पिता अपने बच्चे के लिए नए और अनोखे नाम की तलाश में रहते हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ नामों का सुझाव दे रहें हैं, जो आप अपने बच्चों के लिए रख सकते हैं. नीचे कुछ बारिश के मौसम के आधार पर बच्चों के रखे जाने वाले नाम दिए गए हैं.

वृष्टि

वृष्टि का अर्थ बारिश से होता है. यह नाम सुंदर और अलग होने के साथ ही बहुत खूबसूरत भी है. अगर आपके घर लड़की हुई है तो यह नाम उसके लिए बहुत सही विकल्प रहेगा.

Also read: Baby Names: मर्यादा पुरुषोत्तम राम के माॅडर्न नाम जो हर माता-पिता को आएंगे पसंद

वर्शल

अगर आप अपने बेटे के लिए व अक्षर से कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो वर्शल नाम भी रख सकते हैं. वर्शल का अर्थ होता है वर्षा या बारिश.

रेवा

रेवा एक हिन्दी नाम है, जिसका अर्थ है बारिश. रेवा नाम भारत की सात पवित्र नदियों में से एक को संबोधित करता है. अगर आप अपनी बेटी का नाम ‘र’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो ‘रेवा’ एक बेहतर विकल्प हो सकता है.

Also read: Baby Names Inspired From Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर अपने बच्चे का चुनें नाम

Also read : Balanced Life Tips: लाइफ को बैलेंस करने के लिए जरूरी हैं ये टिप्स, आप भी जानें

इंद्र

हिन्दू धर्म में इंद्र वर्षा और आकाश के देवता हैं. इंद्र एक संस्कृत शब्द है, जिसका हिन्दी में अर्थ होता है वर्षा की बूंदों को धारण करने वाला. भारत में प्रायः लड़कों के नामकरण में ‘इंद्र’ नाम का प्रयोग किया जाता है.

वर्षा

वर्षा नाम बहुत ही सुंदर और आकर्षक माना जाता है, इस नाम का प्रयोग लड़कियों के लिए मुख्य रूप से किया जाता है. पृथ्वी की सतह पर बारिश के पूर्ण चक्र को वर्षा कहते हैं. अपने बच्चों को वर्षा नाम देकर आप उन्हें एक नई दिशा दे सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Tanvi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >