Baby Names: आपके बेटे के ये खूबसूरत नाम सभी के दिल में बना लेंगे अपनी जगह, अर्थ जानकर सभी करेंगे तारीफ

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक खूबसूरत सा नाम चुन सकते हैं. ये सभी नाम सुनने में जितने खूबसूरत हैं उतने ही जबरदस्त इन नामों के अर्थ भी हैं.

Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की हो सकती है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके इस प्यारे से बेटे के लिए बेहद ही खूबसूरत नामों की एक लंबी सी लिस्ट लेकर आए हैं. आपके बेटे के इन नामों को जो भी सुनेगा एक बार इनकी तारीफ जरूर ही करेगा. तो चलिए डालते हैं इस लिस्ट पर एक नजर और साथ ही जानते हैं इन नामों के अर्थ.

आपके बेटे के ये नाम मोह लेंगे सभी का मन

  • अरिन: इस नाम का अर्थ होता है जिसका कोई दुश्मन न हो.
  • अगस्त्य: यह नाम ऋग्वेद के रचयिता के नाम से प्रेरित है.
  • रुवान: इस नाम का अर्थ होता ही धन्य या फिर भगवान से प्राप्त हुआ.
  • वृतिक: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र या फिर शुद्ध.
  • इशांक: इस नाम का अर्थ होता है हिमालय का स्वामी.
  • रक्षित: इस नाम का अर्थ होता है रक्षा करने वाला.
  • आरुष: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य की पहली किरण.
  • भुविक: इस नाम का अर्थ होता है स्वर्ग या फिर दिव्य रूप.
  • शिवाय: यह नाम भगवान शिव का प्रतीक है.
  • विहान: इस नाम का अर्थ होता है नए दिन की शुरुआत.

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >