Baby Names: बच्चे के लिए सेलेक्ट करें ऐसा नाम, जो बन जाए सबकी पसंद

Baby Names: अगर आप भी अपने लाडले बेटे और लाडली बेटी के लिए नाम की तलाश कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. बच्चे के लिए आप सुंदर और मीनिंगफुल नाम को करें सेलेक्ट.

Baby Names: बच्चे का जन्म केवल एक नई जिंदगी की शुरुआत नहीं होती, बल्कि ये पल पूरे परिवार के लिए नई उमंग और सपने लेकर आता है. बच्चे का जन्म पूरे परिवार में एक उत्साह भर देता है और उसकी पहली झलक पाने के लिए पेरेंट्स के साथ-साथ घर वाले भी एक्साइटेड रहते हैं. यह पल बेहद ही भावुक और खुशियों से भरा होता है. बच्चे का जन्म खुशियों के साथ-साथ कई जिम्मेदारियां भी लेकर आता है. इनमें से एक अहम जिम्मेदारी बच्चे का नाम रखने की है. बच्चे का नाम उसकी पहले पहचान है इसलिए नाम सोच समझकर रखना चाहिए. माना ये भी जाता है कि नाम का असर पर्सनालिटी पर भी पड़ता है. अगर आप भी अपने लाडले बेटे और लाडली बेटी के लिए नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस आर्टिकल की मदद से आप एक नाम चुन सकते हैं. तो देखते हैं कुछ बेबी नेम्स जिनके मतलब भी साथ में दिए गए हैं.

बेटे के लिए नाम की लिस्ट 

  • ललित– इस नाम का अर्थ है सुंदर, आकर्षक.
  • मुदित– इस नाम का अर्थ होता है खुश या हर्षित.
  • अनूप– इस नाम का अर्थ होता है सुंदर या अनुपम.
  • निर्मल– इस नाम का अर्थ होता है शुद्ध.
  • कुशाग्र– इस नाम का अर्थ होता है तेज बुद्धि वाला.

यह भी पढ़ें: Baby Names: क्यूट और प्यारे बेबी को दें मनमोहक और शानदार नाम 

यह भी पढ़ें: Baby Names: नन्हे और प्यारे बच्चे को दें ऐसा नाम जो हर पुकार में लगे खास

बेटी के लिए नाम की लिस्ट

  • स्मिता– इस नाम का अर्थ होता है मुस्कुराहट. 
  • मधुरिमा– इस नाम का अर्थ होता है मधुरता या मिठास.
  • नंदिनी–  इस नाम का अर्थ होता है आनंद लाने वाली या सुखद.
  • नलिनी– इस नाम का अर्थ होता है कमल. ये नाम सुंदरता और कोमलता को दर्शाता है. 

यह भी पढ़ें: Baby Names: बच्चे को दें सुंदर और शुभ नाम, यहां से सेलेक्ट करें बेहतरीन बेबी नेम्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >