Baby Names: आपकी परियों सी बेटी के लिए ये हैं सबसे पॉपुलर और खूबसूरत नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर

Baby Girl Names: अगर आप इस समय अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट से एक बेहद ही खूबसूरत और पॉपुलर नाम का चुनाव कर सकते हैं.

Baby Names: किसी भी घर में जब एक बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ यह ख्याल होता है कि इसे किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्च की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्ची का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इस बच्ची के लिए एक नाम का चुनाव करने की. एक सही नाम का चुनाव करना इसलिए भी काफी जिम्मेदारियों से भरा काम है क्योंकि आप जिस भी नाम का चुनाव अपनी बच्ची के लिए करेंगे वह नाम उसके साथ जीवनभर तो रहेगा ही बल्कि इसी नाम से उसकी पहचान भी बनेगी. आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटी का जन्म हुआ है. आज हम आपकी नन्ही सी बेटी के लिए कुछ बेहद ही पॉपुलर और खूबसूरत नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

आपकी बेटी के लिए कुछ पॉपुलर नाम

  • आभा: इस नाम का अर्थ होता है चमक.
  • आकृति: इस नाम का अर्थ होता है आकार.
  • आरोही: इस नाम का अर्थ होता है संगीत की धुन, विकासशील या फिर प्रगतिशील.
  • आशी: इस नाम का अर्थ होता है मुस्कराहट, खुशी या फिर हंसी.
  • बरखा: इस नाम का अर्थ होता है बारिश.
  • भक्ति: इस नाम का अर्थ होता है लगाव या फिर वफादारी.
  • भद्रा: इस नाम का अर्थ होता है शुभ.
  • भूमिका: इस नाम का अर्थ होता है धरती या फिर मिट्टी.
  • छवि: इस नाम का अर्थ होता है सुंदरता, चमक, वैभव या प्रकाश की तरह उज्ज्वल.
  • चेतना: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धिमत्ता.
  • चेष्ठा: इस नाम का अर्थ होता है प्रयास.
  • दर्पणा: इस नाम का अर्थ होता है आईना.
  • दर्शिता: इस नाम का अर्थ होता है दृष्टि.
  • देविशा: इस नाम का अर्थ होता है देवी जैसी.

Also Read: Baby Names: स्नेह और प्रेम से भरा रहेगा आपकी बेटी का जीवन, इस लिस्ट से चुनें एक खास नाम

Also Read: Baby Names: सुख-समृद्धि से भरा रहेगा जीवन, अपनी राजकुमारी के लिए यहां से चुनें मां पार्वती से प्रेरित नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >