Baby Names: यहां मिलेंगे आपके बेटे के लिए एक से बढ़कर एक जबरदस्त नाम, देखें लिस्ट और अर्थ

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक नाम चुन सकते हैं. चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इन नामों के अर्थ.

Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. ऐसे में अगर आप भी अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की और मददगार साबित होने वाली है. आज हम आपके बेटे के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम सुनने में जितने खूबसूरत हैं उतने ही जबरदस्त इन नामों के अर्थ भी हैं. तो चलिए आपके बेटे के लिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

बेटे के लिए कुछ खूबसूरत नाम और उनके अर्थ

  • अधित: इस नाम का अर्थ होता है शुरुआत से ही.
  • अधीश: इस नाम का अर्थ होता है राजा या फिर हिन्दू देवता.
  • अधीरा: इस नाम का अर्थ होता है बिजली की चमक और ताकतवर.
  • अधर्व: इस नाम का अर्थ होता है भगवान गणेश या फिर पहला वेद.
  • अदीप: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु की रौशनी.
  • हृदय: इस नाम का अर्थ होता है दिल.
  • रियांश: इस नाम का अर्थ होता है दौलत.
  • ऋत्विक: इस नाम का अर्थ होता है चाहत.
  • रिशुल: इस नाम का अर्थ होता है ख़ुशी.
  • हितांशु: इस नाम का अर्थ होता है शुभ चिंतक.
  • हिमांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का हिस्सा.
  • एताश: इस नाम का अर्थ होता है शानदार या प्रकाशमान.
  • दिव्येश: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य.
  • दिवित: इस नाम का अर्थ होता है अमर.

ये भी पढ़ें: Baby Names: सभी के दिल में अपनी जगह बना लेंगे आपके बेटे के ये मनमोहक नाम, सुनने वाले भी तारीफ करने से नहीं हटेंगे पीछे

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने बेटे के लिए यहां से चुनें एक मॉडर्न हिंदू नाम, अर्थ भी हैं एक से एक कमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >