Baby Names: घर में जब एक बेटी का जन्म होता है, तो सभी एक-दूसरे को यह कहकर बधाई देते हैं कि, “मुबारक हो, घर में लक्ष्मी आई है.” बेटी का जन्म होते ही माता-पिता के साथ-साथ पूरे परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी उसके लिए एक नाम चुनने की भी होती है. आज के समय में ज्यादातर माता-पिता अपनी बेटी के लिए ऐसा नाम चुनना चाहते हैं, जो बोलने में आसान हो, सुनने में मॉडर्न लगे और साथ ही उसका अर्थ भी काफी गहरा हो. अगर आप भी इस समय अपनी नन्हीं-सी परी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है. आज हम आपके लिए तीन अक्षरों वाले नामों की एक लंबी-सी लिस्ट लेकर आए हैं, जो छोटे होने के साथ-साथ बेहद प्यारे और मीनिंगफुल भी हैं. जब आप अपनी बेटी के लिए इस लिस्ट में से कोई एक नाम चुनेंगे, तो उसकी पर्सनालिटी में चार चांद लग जाएंगे. तो चलिए, ट्रेंडिंग नामों की इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इनके अर्थ भी जानते हैं.
आपकी बेटी के लिए तीन अक्षरों वाले खूबसूरत नाम
- अदिति- इस सुंदर नाम का अर्थ होता है देवताओं की माता या जिसकी कोई सीमा न हो.
- अवनि- इस नाम का अर्थ होता है धरती या पृथ्वी, यह स्टेबिलिटी और सेंसिटिविटी को दर्शाता है.
- आरुषि- इसका मतलब है सुबह की पहली किरण, जो जीवन में नई उम्मीद और रोशनी लाती है.
- इशानी- यह माता पार्वती का एक नाम है जो शक्ति और नारीत्व का प्रतीक है.
- काव्या- इसका सीधा और सुंदर अर्थ है कविता या कलात्मक रचना.
- चारवी- यह एक बेहद ही खूबसूरत नाम है जिसका अर्थ होता है अत्यंत सुंदर स्त्री.
- जिआना- इस मॉडर्न नाम का अर्थ है भगवान की कृपा या साहसी.
- तन्वी- इस प्यारे नाम का अर्थ है नाजुक, खूबसूरत या पतली.
- दिव्या- इस नाम का अर्थ है दिव्य, चमकीला या अद्भुत प्रकाश.
- द्रष्टि- इस नाम का अर्थ होता है नजर, दृष्टिकोण या विजन.
- नंदनी- इस प्यारे से नाम का अर्थ होता है आनंद देने वाली या बेटी.
- नव्या- इसनाम का अर्थ होता है नया, ताजा या तारीफ के काबिल.
- नायरा- यह आजकल का एक बेहद ही लोकप्रिय नाम है जिसका अर्थ है चमकदार या गुलाब का फूल.
- पलक- इसका अर्थ होता है हमारी आंखों की पलकें, जो सुरक्षा और प्यार का अहसास कराती हैं.
- प्रिशा- इस नाम का बहुत ही प्यारा अर्थ है भगवान का उपहार या अत्यंत प्रिय.
- भव्या- इस नाम का अर्थ होता है भव्य, शानदार या बड़ा और विशाल.
- माहिरा- इस नाम का का अर्थ होता है एक्सपर्ट, अत्यंत कुशल या बुद्धिमान.
- मन्नत- इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर से मांगी गई दुआ या प्राथना, जो बेटी के रूप में पूरी हुई हो.
- वान्या- इस नाम का खूबसूरत अर्थ है ईश्वर का दयालु उपहार या “जंगल की देवी.
- समीरा- इस नाम का अर्थ होता है सुबह की ठंडी हवा या सच्ची सहेली.
ये भी पढ़ें: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं छोटा और प्यारा सा नाम? यहां देखें 3 अक्षरों वाले 20 मॉडर्न और मीनिंगफुल नेम
