Baby Girl Nicknames: घर और बाहर सभी को पसंद आएंगे आपकी बेटी के ये निकनेम, देखें लिस्ट

Baby Girl Nicknames: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक निकनेम की तलाश में हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपकी खोज खत्म हो जाने वाली है. आज हम आपके लिए बेहद ही खूबसूरत नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं.

Baby Girl Nicknames: घर पर एक बेटी का जन्म मतलब पूरे परिवार में एक अलग खुशी की लहर. सिर्फ माता-पिता ही नहीं बल्कि परिवार के बाकी सदस्य भी घर पर आये इस नन्हीं सी जान के पीछे लग जाते हैं और इसकी जरूरतों का ख्याल रखने लगते हैं. घर पर एक बच्चे का जन्म होते ही सभी के ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ जाती है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इस क्यूट सी बच्ची के लिए एक क्यूट सा निकनेम या फिर उपनाम का चुनाव करने की. ये जो निकनेम्स होते हैं ये इसलिए भी काफी जरूरी हो जाते हैं क्योंकि आपके बच्चों को बाहर तो सभी दूसरे नामों से जानते ही हैं लेकिन जब आप इनके घर के लिए एक नाम अलग से रखते हैं तो इसका इस्तेमाल अक्सर परिवार के सदस्य इस बच्चे को बुलाने के लिए करते हैं. ऐसे में अगर आपके घर पर एक बेटी का जन्म हुआ है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपके घर की इस नन्हीं सी लक्ष्मी के लिए बेहद ही प्यारे निकनेम्स की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. आप इनमें से कोई सा भी निकनेम अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इन उपनामों के अर्थ भी जानते हैं.

बेटी के लिए कुछ खूबसूरत निकनेम्स

  • अम्मू: इस नाम का अर्थ होता है प्यारा.
  • चिन्नू: इस नाम का अर्थ होता है एक छोटा सा.
  • डिंपल: इस नाम का अर्थ होता है गालों में बनने वाले गड्ढे.
  • बबली: इस नाम का अर्थ होता है एनर्जी से भरपूर.
  • ट्विंकल: इस नाम का अर्थ होता है जिसकी आंखें चमकदार हों.
  • पीच: इस नाम का अर्थ होता है कोमल, मधुर और प्यारा.
  • बेला: इस नाम का अर्थ होता है खूबसूरत.
  • जारा: इस नाम का अर्थ होता है राजकुमारी.
  • कोको: इस नाम का अर्थ होता है ठाठदार और आधुनिक.
  • हेजल: इस नाम का अर्थ होता है आधुनिक और बुद्धिमान.
  • इवी: इस नाम का अर्थ होता है प्रकृति से बंधा हुआ.
  • इवा: इस नाम का अर्थ होता है सरल और सुरुचिपूर्ण.
  • फिफी: इस नाम का अर्थ होता है विचित्र और मज़दार.
  • विशी: इस नाम का अर्थ होता है सपनों का एक नाम.

ये भी पढ़ें: Unique Baby Names: काफी ज्यादा पॉपुलर हैं आपकी बेटी के ये नाम, हर किसी को आते हैं पसंद

ये भी पढ़ें: Trendy Baby Names: आपकी बेटी के ये नाम सभी के दिलों पर छोड़ेंगे अपनी छाप, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >